करीना कपूर की सेल्फी में तैमूर अली ने दिया दिया क्यूट पोज, एक्ट्रेस बोलीं- 'इससे मदर्स डे का अंदाजा लगाया जा सकता है'
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्टिव करीना कपूर खान लगातार अपनी थ्रोबैक तस्वीरों और अपडेट से फैंस को खूब एंटरटेन कर रही हैं। हाल ही में मदर्स डे के खास मौके पर करीना ने बेटे तैमूर के साथ एक क्यूट सेल्फी शेयर की है।
करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रविवार को तैमूर के साथ जुबान निकालते हुए फनी फोटो शेयर की है। मां को देखते हुए तैमूर भी उन्ही की तरह पोज कर रहे हैं। इस क्यूट तस्वीर के साथ करीना लिखती हैं, 'इससे काफी हद तक मेरे मदर्स डे का अंदाजा लगाया जा सकता है, खैर टिम के साथ हर दिन। हैप्पी मदर्स डे'।
मां बेटे की इस खूबसूरत तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए सोनम कपूर ने लिखा, तुम्हें और करिश्मा को याद कर रही हूं। इसके करीना की पोस्ट में करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा और रिया कपूर ने भी कमेंट किए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dxwBHw
Comments