अपने कुत्ते को इंसानो की तरह ट्रीट करती हैं गौतमी कपूर, वाइफ को ऑइल मसाज देते देख हैरान रह गए राम कपूर

राम कपूर लॉकडाउन के बाद से ही अपनी वाइफ, बेटे और कुत्ते स्टार्डी के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। राम हमेशा से ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुत्ते की अजीबो-गरीब तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने परेशान होते हुए एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें उनकी वाइफ गौतमी कुत्ते को कोकोनट ऑइल मसाज दे रही हैं।

इंस्टाग्राम अकाउंट से राम ने स्टार्डी और गौतमी का क्यूट वीडियो शेयर किया है। जिसमें गौतमी कोकोनट ऑइल से स्टार्डी की मसाज कर रही हैं। वीडियो में राम कह रहे हैं, इस कुत्ते को ऑइस मसाज मिल रही है, ये डिस्गस्टिंग (घिनौना) है, क्या इसके बाद मुझे भी मसाज मिल सकती है। वहीं इसके कैप्शन में राम ने लिखा, इस मूर्ख के लिए कोकोनट ऑइल मसाज।

कुत्ते से योगा करवाती हैं गौतमी

राम कपूर की इंस्टा वॉल देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो कुत्ते को ज्यादा प्यार मिलता देख काफी परेशान हैं। गौतमी अपने कुत्ते को इंसानो की तरह ही ट्रीट करती हैं।हाल ही में उन्होंने कुछ वीडियोज शेयर किए हैं जिनमें कभी गौतमी स्टार्डी को हाथों से खाना खिला रही हैं तो कभी उन्हें योगा करवा रही हैं। दोनों की क्यूट वीडियोज को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिलता है।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gautami Kapoor treats her dog like humans, Ram Kapoor was surprised to see the wife giving oil massage to dog


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LyA38O

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......