अनिल कपूर को याद आई इरफान खान की हंसी, संजय दत्त बोले- मुस्कुराते हुए काम करना मुझे चिंटूजी ने सिखाया
बीते हफ्ते फिल्म इंडस्ट्री को दो दिन में लगातार दो बड़े झटके लगे जब इरफान खान और ऋषि कपूर का असामयिक निधन हो गया। इरफान 29 अप्रैल को तो ऋषि 30 अप्रैल को चल बसे। उनके जाने के दुख से बॉलीवुड अबतक नहीं उबर सका है। सोमवार को अनिल कपूर और संजय दत्त ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मैसेज लिखते हुएइन दोनों सितारों को याद किया।
अनिल कपूर ने इरफान खान को याद करते हुए लिखा, 'ये तस्वीरें कई सारी यादें वापस लाती हैं। उनकी हंसी में ऐसा कुछ खास था जो तुरंत ही उनके आसपास के लोगों को भी हंसने पर मजबूर कर देता था। ये उन तमाम चीजों में से एक है, जो मैं हमेशा इरफान के बारे में याद करता हूं...।' इस मैसेज के साथ अनिल ने उनके साथ ली गई अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। जो कि फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' की रिलीज के बाद किसी अवॉर्ड सेरेमनी की हैं।
संजय दत्त को सताई ऋषि कपूर की याद
उधर संजय दत्त ने ऋषि कपूर को याद करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'एक बात जो चिंटू सर ने मुझे सिखाई वो ये कि किसी भी काम को हमेशा चेहरे पर मुस्कान के साथ करना। इस बात को ग्रहण करने में थोड़ा वक्त लगेगा कि वे अब हमारे साथ नहीं हैं। वे मेरे लिए हमेशा एक बड़े भाई की तरह रहे हैं। विश्वास नहीं कर सकता कि वे चले गए हैं।' इस पोस्ट के साथ संजय ने ऋषि कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें रणबीर भी दिखाई दे रहे हैं।
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SzConW
Comments