कृति की गुहार के बाद हरकत में कलाकारों के संगठन, दिहाड़ी मजदूरों का बकाया न देने वालों से कर रहे बात

दिहाड़ी मजदूरों के बकाया को लेकर की गई कृति सेनन की अपील रंग लाई है। इसे लेकर कलाकारों के संगठन सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (एफडब्ल्यूआईसीई) दोनों हरकत में आ गए हैं। वे संबंधित एम्पलॉयर्स से कर्मचारियों के भुगतान के संबंध में बात कर रहे हैं। कृति ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए सिंटा से इस मामले में मदद करने की अपील की थी।

कृति ने 'हमारी बहू सिल्क' के टेक्नीशियन बताने वाले एक बुजुर्ग का वीडियो शेयर किया था, जो कह रहे हैं कि 7 महीने बाद भी उन्हें उनकी बकाया राशि नहीं मिली है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "यह भयानक है। इस घटना के बारे में मुझे डेली सोप 'हमारी बहू सिल्क' में काम कर चुके अपने दोस्त से पता चला। लेकिन यह देखकर दिल टूट जाता है कि कई लोग अपना बकाया न मिलने की वजह से परेशान हो रहे हैं।"

प्रोड्यूसर से किया था भुगतान का आग्रह
कृति ने आगे लिखा था, "यह ऐसा समय है, जब दिहाड़ी मजदूरों को उनकी मेहनत की कमाई की सबसे ज्यादा जरूरत है। मैं संबंधित प्रोड्यूसर से निवेदन करती हूं कि वे सभी की बकाया राशि दे दें। उन्होंने कड़ी मेहनत की है और यह उनका हक बनता है। सिंटा कृपया उनकी मदद करें। हम मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। मैं हर क्षेत्र के एम्प्लॉयर्स से आग्रह करती हूं कि वे अपने कर्मचारियों के पेंडिंग का भुगतान कर दें।"

बुजुर्ग ने वीडियो में कहा- शो के मेकर्स धमका रहे हैं
वीडियो में बुजुर्ग कह रहे हैं कि कोरोना महामारी के कारण उनकी हालत खराब है। लेकिन 'हमारी बहू सिल्क' के प्रोड्यूसर्स ने उनका और उनके साथी टेक्नीशियंस के बकाया का भुगतान नहीं किया है। उल्टा उन्हें धमकाया जा रहा है कि जहां शिकायत करनी है कर दो। बुजुर्ग के मुताबिक, उनका 1.42 लाख रुपए बकाया हैं, जिसके लिए वे 7 महीने से इंतजार कर रहे हैं।

इस बारे में उन्होंने पुलिस और कर्मचारी संघ में भी शिकायत की। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बुजुर्ग ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से आग्रह किया कि वे उनका बकाया दिलाने में मदद करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सोमवार को कृति सेनन ने एक बुजुर्ग (दाएं) का वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे बता रहे थे कि 7 महीने से उन्हें उनका बकाया नहीं मिला है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cLYNqb

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......