मुकेश खन्ना ने टिकटॉक की रेटिंग गिरने पर जताई खुशी, बोले- ये चाइनीज वायरस हमसे दूर होता जा रहा है

महाभारत के भीष्म पितामह और शक्तिमान बने एक्टर मुकेश खन्ना ने टिकटॉक की रेटिंग गिरने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वे बता रहे हैं कि बुरी खबरों के बीच यह खुश खबरी मिली है कि एक और चाइनीज वायरस टिकटॉक हमसे दूर होता जा रहा है। उसकी रेटिंग गिर गई है।

मुकेश ने वीडियो में बाकी सारे चाइनीज प्रोडक्ट्स का बहिष्कार करने की भी बात कही। वहीं यूथ को भी बिगड़ने से बचाने की अपील भी की। वीडियो शेयर करते हुए वे लिखते हैं-टिक टॉक फालतू लोगों का काम है और ये आज के युवाओं कोऔर भी फालतू बनाता चला जा रहा है। उनमें अश्लीलता, बेहूदगी, फूहड़ता घुसती चली जा रही है।

##

कैरीमिनाटी के सपोर्ट में भी बोले

टिकटॉक केखिलाफ आवाज उठाने वाले यूट्यूबर कैरीमिनाटी के सपोर्ट में भी मु़केश खन्ना ने एक वीडियो बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया था। लेकिन उन्होंने कैरीमिनाटी को यह भी कहा था कि वे अपनी भाषा और शब्दों का चयन ढंग से करें, क्योंकि गलत भाषा सही को भी गलत ही साबित कर देती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो मुकेश खन्ना के इंस्टाग्राम से साभार


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bTcfr2

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......