रमजान में बीमार पड़ीं हिना खान, दवाई न खाने पर पिता से पड़ रही है डांट

हिना खान अपने परिवार के साथ इन दिनों रमजान का पालन कर रही हैं। एक्ट्रेस परिवार की लाडली हैं जिसका अंदाजा उनकी सोशल मीडिया पोस्ट से लगाया जा सकता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक क्यूट वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें पिता से जमकर डाट पड़ रही है। पिता ने शिकायत करते हुए ये भी बताया कि हिना बचपन से ही दवाई खाने में नखरे दिखाती हैं।

हिना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम से स्टोरीज की एक सीरीज शेयर की है जिसमें उनकी पिता से नोक-झोंक हो रही है। पिता शिकायत करते हुए कहते हैं कि तुमने दवाई नहीं खाई है ऐसे तो तुम ठीक नहीं होगी। इसपर एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैंने भले ही एक टेबलेट फेंक दी हो मगर दूसरी खा ली है'। छोटी सी बहस के बाद पिता हिना से कहते हैं, 'तुम बचपन से दवाई खाने में नखरे करती हो’।

10 सालों में पहली बार मिला समय:

हिना ने कुछ दिनों पहले ही अपने इंस्टाग्राम से स्टोरी शेयर करते हुए बताया कि वो हर साल काम के चलते व्यस्त रहती हैं। ऐसे में कभी रमजान में परिवार के साथ नहीं रह पातीं। लॉकडाउन में रमजान पड़ने से हिना खुश थीं। एक्ट्रेस लगातार अपनी रमजान डायरी और परिवार के साथ क्वारैंटीन की तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

शॉर्टफिल्म स्मार्टफोन में आईं नजर:हिना खान टेलीविजन में पहचान बनाने के बाद फिल्मों में कदम रख चुकी हैं। फिल्म 'हैक्ड' के बाद एक्ट्रेस 24 अप्रैल को रिलीज हुई शॉर्ट फिल्म 'स्मार्टफोन' में नजर आई हैं। इसमें उन्होंने एक छोटे शहर की लड़की का किरदार किया है जो बड़े शहर के तौर तरीकों से अनजान है। फिल्म में उनके साथ कुणाल कपूर और अक्षय ओबेरॉय भी अहम किरदार निभा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hina Khan falls ill during Ramadan, her father for not eating medicine


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zFf5mk

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......