टीम को भुगतान न करने के आरोप पर प्रोड्यूसर की सफाई- शर्मनाक है कि सारा दोष मुझपर डाल दिया गया

'हमारी बहू सिल्क' के प्रोड्यूसर ज्योति गुप्ता ने उन खबरों पर सफाई दी है, जिनमें उन पर कास्ट और क्रू मेंबर्स का पैसा न देने का आरोप लग रहा है। हाल ही में अभिनेता जान खान ने दावा किया था कि एक साल तक सैलरी न मिलने के कारण आर्थिक तंगी में पहुंची शो की एक्ट्रेस चाहत पांडे ने आत्महत्या की कोशिश की थी। वहीं, पिछले दिनों वायरल हुए वीडियो में एक टेक्नीशियन ने कहा था कि उन्हें 7 महीने से भुगतान नहीं किया गया।

यह है ज्योति की सफाई
ज्योति ने एक बातचीत में कहा, "यह बेहद शर्मनाक है कि सारा दोष मुझपर डाल दिया गया। जबकि मैंने अराजक परिस्थितियों के बावजूद सीमित संसाधनों के साथ इस शो को चलाने की पूरी कोशिश की।"

गुप्ता के मुताबिक, जब उन्हें शो के प्रोडक्शन के लिए हायर किया गया, तब पूरा कंट्रोल दूसरे लोगों के पास था। वे कहते हैं, "क्ले (प्रोडक्शन हाउस) ने शो पूरी तरह मुझे नहीं सौंपा था, जैसा कि मीडिया में दावा किया जा रहा है। लंबे समय तक वे शो के प्रोड्यूसर रहे। मेरी भूमिका काम को मैनेज करने तक सीमित थी।"

ज्योति गुप्ता ने परेशानियों के लिए क्ले को दोषी ठहराया है। उनके मुताबिक, शो नवम्बर 2019 में बंद कर दिया गया था और कारण यह दिया गया था कि जी (न्यू चैनल कंपनी) क्ले द्वारा शो के संचालन, इसकी क्रिएटिविटी और अन्य मोर्चों पर खुश नहीं था।

बकौल ज्योति, "इसके बाद अक्टूबर अंत से उन्होंने (चैनल ने) क्ले को भुगतान करना बंद कर दिया। यही वजह है कि मेरे कारण भी भुगतान रुक गया। इसका कारण क्ले द्वारा जी के साथ किए गए उस करार को तोड़ना था, जो चैनल और प्रोडक्शन हाउस के बीच हुआ था। उन्होंने जी को हमारी अंडरस्टैंडिंग के बारे में नहीं बताया। नवम्बर के पहले सप्ताह में शो ऑफएयर हुआ और क्ले भी गायब हो गया।"

पिछले साल जून में लॉन्च हुआ था शो
पिछले साल जून में 'हमारी बहू सिल्क' लॉन्च किया गया था और नवम्बर में इसका प्रसारण बंद कर दिया गया। एक बातचीत में शो के अभिनेता जान खान ने कहा था कि इससे जुड़े कलाकारों और क्रू मेंबर्स को एक साल से भुगतान नहीं किया गया है। इसके चलते शो की लीड एक्ट्रेस चाहत पांडे ने अपनी जान देने की कोशिश की थी। समय रहते अगर उनकी मां वहां न पहुंचतीं तो चाहत आत्महत्या कर चुकी होतीं।

कृति सेनन ने शेयर किया था टेक्नीशन का वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने एक बुजुर्ग टेक्नीशियन का वीडियो साझा कर सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) से शो से जुड़े लोगों को उनका भुगतान दिलाने में मदद करने की अपील की थी। इसके बाद सिंटा और कलाकारों का एक अन्य संगठन फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉईज ने संबंधित प्रोड्यूसर्स से बात करनी शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'हमारी बहू सिल्क' के प्रोड्यूसर ज्योति गुप्ता और लीड एक्टर-एक्ट्रेस जान खान- चाहत पांडे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZlDfgr

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......