तबियत बिगड़ने के बाद संभावना सेठ को जाना पड़ा कोकिलाबेन हॉस्पिटल, पास के अस्पतालों ने दरवाजे तक नहीं खोले

डांसर, टीवी एक्ट्रेस और यूट्यूब व्लॉगर संभावना सेठ मंगलवार को अचानक तबियत बिगड़ने के बाद कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल ले जाया गया था। दो दिन के अंदर उनका यह दूसरा दौरा था। जब उनके पति अविनाश द्विवेदी ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी तो उनके चाहने वाले चिंता में पड़ गए। एक बातचीत में संभावना ने इसके पीछे की वजह बताई।

संभावना के मुताबिक, उनका ब्लड प्रेशर काफी लो हो गया। इसलिए आनन-फानन में उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। स्पॉटब्वॉय से बातचीत में उन्होंने कहा, "दरअसल, मेरा ब्लड प्रेशर बहुत लो हो गया था और मैं बेहोश भी हो गई थी। मुझे कान में काफी ज्यादा इन्फेक्शन है। फिलहाल, मेरा कान पूरी तरह ब्लॉक है।"

आसपास के हॉस्पिटल्स ने नहीं खोले दरवाजे
संभावना ने इस बातचीत में यह भी बताया कि आसपास का कोई भी हॉस्पिटल उन्हें देखने को तैयार नहीं हुआ। इसलिए उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल जाना पड़ा। वे कहती हैं, "सुबह चार बजे मुझे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन आसपास के किसी भी हॉस्पिटल ने हमारे लिए दरवाजे नहीं खोले। इसके बाद हम कोकिलाबेन हॉस्पिटल गए। शुक्र है कि वे मुझे देखने को तैयार हो गए। चैकअप के बाद उन्होंने मुझे वहां से जाने को कहा, क्योंकि वहां मैं सुरक्षित नहीं थी। इसलिए दिन में हम दोबारा वहां गए।" कुछ देर बाद वे फिर से घर लौट आई थीं।

'भगवान करे किसी की तबियत न बिगड़े'
संभावना कहती हैं, "भगवान से मेरी दुआ है कि ऐसे समय में कोई बीमार न पड़े। क्योंकि बाहर के हालात बहुत ही खराब हैं। यह देखकर आप और भी बीमार महसूस करेंगे कि हॉस्पिटल आपकी मदद करने की स्थिति में नहीं हैं। जब मैं एक हॉस्पिटल से दूसरे हॉस्पिटल भागी तो मुझे घबराहट होने लगी थी। ऐसा लगा जैसे मुझे कुछ हो जाएगा।"

अविनाश ने अपनी पोस्ट में यह लिखा था
मंगलवार को अविनाश ने संभावना के सोशल मीडिया अकांउट पर एक पोस्ट साझा की थी। उन्होंने इसमें लिखा था, "कल रात संभावना की तबियत बिगड़ने के बाद हमें अस्पताल भागना पड़ा। हम सुबह 5 बजे वापस आए और अब फिर से अस्पताल जा रहे हैं। इसलिए आज कोई व्लॉग नहीं होगा।" संभावना 'बिग बॉस 2' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। वे 'डांसिंग क्वीन' और 'दिल जीतेगी देसी गर्ल' जैसे रियलिटी शोज भी कर चुकी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sambhavna Seth was rushed to Kokilaben Hospital on tuesday, dancer revealed the real reason of this


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35B9QQd

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......