हेल्थ केयर डिपार्टमेंट में हैं काम्या पंजाबी के पति शलभ, बोलीं- 'एक छत के नीचे रहकर भी साथ समय नहीं बिता पाते, नाज है उनपर'
सीरियल 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' की एक्ट्रेस काम्या पंजाबी हाल ही में शलभ दंग के साथ शादी के बंधन में बंधी। एक तरफ जहां लॉकडाउन की वजह से कई लोगों को अपने पार्टनर और फैमिली के साथ वक्त बिताने का मौका मिल रहा हैं, तो वही दूसरी तरफ काम्या और उनके पति एक छत के नीचे रहने के बावजूद एक दूसरे के साथ ज्यादा वक्त बिता नहीं पा रहे। हाल ही में दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने बताया कि उनके पति हेल्थ केयर डिपार्टमेंट से जुड़े हैं और इससे उनकाकाम दोगुना हो गया हैं।
पति के साथ नहीं बिता पा रहीं हूं समय:मुझे घर में रहने की बिलकुल आदत नहीं थी। तकरीबन 20 सालों से काम कर रही हूं और मुझे याद नहीं कि कब मैं इतने दिनों तक घर बैठी हूं। मैंने अपनी पूरी जिंदगी में इतना वक्त घर को दिया था। हाल ही में मेरी शादी हुई हैं और लॉकडाउन के कुछ दिन पहले की मैं अपने ससुराल दिल्ली आई थी। सोचा की एक हफ्ता अपने पति और इन-लॉज के साथ बिताउंगी और फिर मुंबई लौट आउंगी। अब दो महीने पूरे हो गए, मैं यही हूं। वैसे ये मेरे लिए एक तरह का आशीवार्द भी हैं क्योंकि मुझे वक्त मिल गया अपने घरवालों के साथ समय बिताने का।
अपने पति को देखकर मुझे प्राउड फील होता हैं: मेरे पति हेल्थ केयर डिपार्टमेंट में हैं जिसकी वजह से उनका काम दोगुना हो गया हैं। वो पूरा दिन काम में लगे रहते हैं। एक छत के नीचे होकर भी उनके साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाती हूं। हमारे घर में एक कमरा हैं जो फिलहाल उनके लिए ऑफिस बना हुआ है। सुबह से लेकर रात तक वो उसी कमरे में रहते हैं। सिर्फ खाने के लिए उस कमरे से बाहर निकलते हैं। साथ में ज्यादा वक्त नहीं बिता पा रही हूं इसका थोड़ा दुख हैं हालांकि मुझे उनपर प्राउड भी हैं। वो फोर्टिस हेल्थ केयर के ग्लोबल सेल्स हेड हैं, उनपर इस वक्त कई बड़ी जिम्मेदारी हैं।उन्हें देखकर मुझे बहुत प्राउड फील होता हैं, नाज हैं उनपर।
लगता नहीं इस साल हम हनीमून पर जाएंगे: फरवरी में मेरी शादी हुई थी और मार्च में हमने हनीमून प्लान किया था। मुझे भीड़ भाड़ वाला इलाका बहुत पसंद हैं और इसी को मद्देनज़र रखकर हमारा हनीमून का प्लान बना थे लेकिन फिलहाल की स्थिति देखकर लगता नहीं इस साल हम कहीं हनीमून पर जा पाएंगे।
##
शूटिंग के बारे में सोचकर आँखों में आंसू आ जाते हैं:
'शक्ति- अस्तित्व एक एहसास की' की शूटिंग को बहुत मिस कर रही हूं। हम सभी टीम मेंबर्स एक दूसरे को वीडियो कॉल करते हैं और पुरानी यादों को ताजा करते हैं। आज भी जब शूटिंग के बारे में सोचती हूं या बात करती हूं तो आंखों में आंसू आ जाते हैं। ऐसा लग रहा हैं मेरे अंदर का एक बहुत गहरा हिस्सा मुझसे अलग कर दिया हो। चार साल हो गए हैं इस शो से जुड़े हुए। मुझे याद नहीं कभी चार दिन की भी छुट्टी ली हो। एक उम्मीद मिली हैं की शो की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएंगी। इंतजार कर रही हूं उस दिन का।
मुझे ट्रोल होते देख पति को लगता है बुरा: जब लोग मुझे ट्रोल करते हैं तो कई बार गुस्सा आता हैं तो कई बार उसे इग्नोर कर देती हूं। हालांकि मेरे घरवाले और कुछ करीबी लोग सोशल मीडिया पर हैं जिन्हे काफी फर्क पड़ता हैं। दूसरी शादी के लिए आज भी लोग मुझे ट्रोल करते हैं। अभी भी कहते हैं कि तुम्हारा तलाक हो जाएगा। कुछ लोग तो ये भी कहकर ट्रोल करते हैं कि तुम तीसरी शादी करोगी तो लॉकडाउन खत्म होगा। सच कहूं तो अब मैंने इन्हे इग्नोर करना शुरू कर दिया हैं। मेरे पति की नजर में जब ये सब आता हैं तो उन्हें बुरा लगता हैं हालांकि मैं उन्हें समझाती हूं की लोगों को जो बोलना हैं बोलने दो।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3650m01
Comments