समीरा रेड्‌डी ने शेयर किया मां की उलझी हुई लेकिन मजेदार जिंदगी का वीडियो, खुद को कहा मेसी मम्मा

समीरा रेड्‌डी ने मदर्स डे पर सारी मांओं को समर्पित एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनके दोनों बच्चों के साथ उनकी डेली लाइफ नजर आ रही है कि कैसे एक मां को अपने बच्चों के साथ डील करना पड़ती है। वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्होंने खुद को मेसी मम्माकहा है और इसे मदरहुड अनप्लग्डनाम दिया है।


समीरा के बच्चे न तो उन्हें खाने दे रहे हैं। न मेकअप करने दे रहे और न ही सोने दे रहे। उनकी डेली लाइफ दो बच्चों के साथ कितनी उलझी हुई है यह उन्होंने वीडियो में शूट किया है। इस वीडियो में हर एक मां की कहानी दिखाई गई है। समीरा के इस वीडियो को 2.3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

दो बच्चों की मां हैं समीरा

समीरा के दो बच्चे हैं, 3 साल का एक बेटा हंस और 10 महीने की बेटी नायरा। बेटी के जन्म से पहले समीरा लगातार फोटोशूट करवाती रहीं। इस पूरे समय के फोटो उन्होंने इम्परफैक्टली परफैक्ट हैशटैग के साथ शेयर किए थे। समीरा की यह फोटो और मदरहुड स्टोरीज काफी पसंद किए गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो वीडियो समीरा रेड्‌डी के इंस्टाग्राम से साभार


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zpnfiw

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......