ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार से पहले बेटे रणबीर ने अस्पताल में ही पूरी की थीं सारी क्रियाएं, सामने आया वीडियो

ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को ल्यूकेमिया के चलते मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। ऋषि का पार्थिव शरीर अस्पताल से सीधे श्मशान घाट ले जाया गया। 20 करीबी लोगों की मौजूदगी में शाम करीब 4 बजे विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पहले रणबीर ने अस्पताल में ही सारी अंतिम क्रियाएं कीं। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मंत्रोच्चारण के बीच रणबीर ऋषि के पार्थिव शरीर पर गंगाजल छिड़क रहे हैं।


बहन रिद्धिमा नहीं दे सकी अंतिम विदाई: रणबीर ने ऋषि का अंतिम संस्कार किया लेकिन उनकी बहन रिद्धिमा दिल्ली में होने की वजह इसमें शामिल नहीं हो पाईं। वह सड़क मार्ग से मुंबई के लिए रवाना हुई हैं। पिता को अंतिम विदाई देने में रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने रिद्धिमा की मदद की और फेसटाइम के जरिए उन्हें पूरा अंतिम संस्कार दिखाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
bollywood actor Ranbir Kapoor Performing last rituals of Rishi Kapoor In Hospital


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f2mSKW

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......