जब 'रामायण' के शूट के दौरान बीच गंगा में फंस गए सुनील लहरी, अरुण गोविल-दीपिका चिखलिया भी थे साथ
रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' में लक्ष्मण की भूमिका में दिखे सुनील लहरी की मानें तो एक बार वे राम (अरुण गोविल) और सीता (दीपिका चिखलिया) के साथ गंगा के बीच में फंस गए थे। उनके मुताबिक, बात तब की है, जब वे वनवास के समय गंगा पार करने की सीक्वेंस शूट कर रहे थे। सुनील ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे सीरियल के बिहाइंड द सीन किस्से सुना रहे हैं।
कट न सुन पाने के कारण बीच गंगा में पहुंचे
सुनील बताते हैं कि सीक्वेंस की शूटिंग शुरू होने से पहले ही रामानंद सागर ने कह दिया था कि कट बोलते ही वापस आ जाएं। लेकिन उन्हें कट की आवाज सुनाई नहीं थी और वे नाव खेते-खेते वे बीच गंगा में पहुंच गए। फिर उन्होंने पलटकर देखा तो पता चला कि आधी यूनिट जा चुकी थी। ऐसे में खुद को बीच गंगा में पाकर वे थोड़ा घबरा गए थे। हालांकि, जब उन्होंने आवाज दी तो दो लोगों ने आकर उन्हें वहां से बाहर निकाला।
दूसरा किस्सा: जब निषाद राज की धोती फट गई थी
दूसरा किस्सा भी इसी एपिसोड से जुड़ा तब का है, जब निषाद राज राम, लक्ष्मण और सीता को छोड़कर वापस लौटते हैं। जब निषाद को पता चलता है कि सुमंत्र अभी भी अयोध्या वापस नहीं गए हैं तो वे उनके पास जाते हैं और दोनों पेड़ के नीचे बैठकर बात करते हैं। यह सीक्वेंस फिल्माते वक्त निषाद का रोल कर रहे अभिनेता की धोती फट गई थी, जिसके बाद पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठा था। नई धोती आने के बाद बाकी शूटिंग हो पाई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cIEB8O
Comments