ससुराल में बीत रहा है सोनम कपूर का क्वारेंटाइन टाइम, कभी किताब पढ़ते तो कभी कुकिंग करती आईं नजर

सोनम कपूर लॉकडाउन का समय दिल्ली में स्थित अपने ससुराल में बिता रही हैं। वह मार्च में ही पति आनंद आहूजा के साथ लंदन से दिल्ली लौटी थीं और तब से वहीं क्वारेंटाइन टाइम बितारही हैं। अपनी लॉकडाउन डायरीज सोनम लगातार इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने आलीशान घर की भी झलक फैन्स को दिखाई है।

इन तस्वीरों को सोनम ने नाम दिया है 'Snapshots during quarantine'. तस्वीरों में कभी सोनम को बेड पर लेटकर किताब पढ़ते तो कभी कुकिंग करते देखा जा सकता है।

वहीं, आनंद कभी एक्सरसाइज करते तो कभी iPad पर कुछ देखते नजर आ रहे हैं। यह सारी तस्वीरें iPhone पर शूट की गई हैं।

सोनम ने 8 मई 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। सिख रीति रिवाज से मुंबई में हुई शानदार वेडिंग में बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी के बाद दोनों लंदन आते-जाते रहते हैं जहां आनंद का बिजनेस सेट है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sonam Kapoor posted pictures from inside her Delhi home with Anand Ahuja on Instagram.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Loirwm

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......