मल्टीप्लैक्स एसोसिएशन की अपील- थिएटर का सम्मान करें, इनके खुलने पर ही फिल्मों को रिलीज करें प्रोड्यूसर

मल्टीप्लैक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमएआई) ने स्टूडियो पार्टनर, प्रोड्यूसर्स, कलाकारों और कंटेंट क्रिएटर से अपील की है कि वे अपनी फिल्मों की रिलीज रोक लें। एमआईए ने कहा है कि फिल्मों को थिएटर खुलने के बाद ही रिलीज किया जाए। एमएआई ने ये अपील उन रिपोर्ट्स के बाद की है, जिनमें कहा जा रहा था कि देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच कई फिल्मों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है।


थिएटर्स का सपोर्ट करें प्रोड्यूसर और कलाकार
एक रिपोर्ट में कहा गया था कि अक्षय कुमार स्टारर लक्ष्मी बॉम्ब को डिजिटली रिलीज किया जाएगा। एमएआई ने प्रोड्यूसर्स से कहा- थिएटर की विशेष खिड़की का सम्मान करें। हम सभी प्रोड्यूसर्स, कलाकारों से अपील करते हैं कि हम इस इंडस्ट्री का विशेष अंग हैं और अपनी फिल्मों की रिलीज थिएटर खुलने तक रोककर आप सिनेमा एग्जिबिशन सेक्टर का सपोर्ट करें।

जब यह संकट कम होगा तो नई फिल्मों और उनकी बढ़ी हुई मांग फिल्म व्यापार को बढ़ाएगी और इंडस्ट्री पुनर्जीवित करने में बहुत बड़ा योगदान करेगी। बड़े पर्दे पर फिल्मों को देखने का सामाजिक अनुभव सुरक्षित रखा जाना चाहिए और यह सभी लोगों के सम्मिलित प्रयास से संभव है। एमएआई 18 रीजनल और नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन को रिप्रेजेंट करता है। इनमें पीवीआर, आईनॉक्स, कार्निवाल और सिनेपोलिस जैसे मल्टीप्लैक्स शामिल हैं। एमएआई देशभर में 2900 स्क्रीन ऑपरेट करता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
India Coronavirus Lockdown News Update; Multiplex Association (MAI) Writes Producers Over Exclusive Theatrical Shows (Netflix Amazon)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2z5UXcz

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......