जब स्टारकास्ट की मस्ती के चलते नाराज हो गए थे रामानंद सागर, सुनील लहरी ने साझा किए शो से जुड़े किस्से

रामानंद सागर की 'रामायण' के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने दर्शकों को सीरीज से जोड़े रखने के लिए नई पहल शुरू की है। वे हर दिन इस शो के किस्से साझा कर रहे हैं, जो एक रात पहले दिखाए गए एपिसोड से जुड़े होते हैं। बुधवार को उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया और गुरुकुल वाली सीक्वेंस से जुड़े दो किस्से सुनाए।

पहला किस्सा: जब नाराज हो गए थे रामानंद सागर
सुनील कहते हैं, "जब यह सीक्वेंस फिल्माई जा रही थी तो हमारे पीछे कैमरा था और गुरु वशिष्ठ यानी सुधीर दलवी सामने बैठे हुए थे। हम लोग उन्हें परेशान कर रहे थे और अजीब-अजीब से चेहरे बना रहे थे, जिससे उनकी हंसी छूट रही थी। इसके चलते दो-तीन शॉट रीटेक हो गए तो सागर साहब (रामानंद सागर) कुछ सख्ती में आ गए। उन्होंने पूछा क्या बात है सुधीरजी आप क्यों बार-बार हंस रहे हैं शॉट के बीच में? इस पर उन्होंने हमारा नाम नहीं लिया। कहने लगे कि मैंने जो दाढ़ी-मूंछ लगाई है, वह गुदगुदी महसूस करा रही है। इसलिए हंसी आ रही है। ऐसे उन्होंने हमें बचा लिया।"

दूसरा किस्सा: जब एक पक्षी की वजह से डिले हुआ शूट
सुनील के मुताबिक, दूसरा किस्सा भी गुरुकुल वाली सीक्वेंस का ही है। वे कहते हैं कि जब यह शूट चल रहा था, तब पेड़ पर बैठे पक्षी ने एक आर्टिस्ट के ऊपर बीट कर दी थी। इसके चलते शूट डिले हो गया था। वह आर्टिस्ट जब अपने कपड़े बदलकर आया, तब कहीं जाकर शूट शुरू हो पाया था।

40 दिन के अंदर दूसरी बार दिखाई जा रही 'रामायण'
सबसे पहले 'रामायण' को 1987 में दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था। 33 साल बाद लॉकडाउन के चलते 28 मार्च से दूरदर्शन पर ही इसका पुनः प्रसारण हुआ और 22 दिन में इसे पूरा किया गया। इसके बाद 4 मई से इसका प्रसारण स्टार प्लस पर शुरू किया गया है। सुनील लहरी स्टार प्लस पर ही रामायण देख रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो साभार : सुनील लहरी के ट्विटर हैंडल से।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YCoK7u

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......