मजेदार अंदाज में भारती ने दी कृष्णा को जन्मदिन की बधाई, बोलीं- ‘कोरोना खत्म हो जाए तो तेरे पैसे से पार्टी करेंगे किस्सू’

अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से लोगों को खूब हंसाने वाले कृष्णा अभिषेक आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके में उन्हें भाई मानने वालीं भारती सिंह ने उन्हें मजाकिया अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

भारती सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट से कृष्णा के साथकुछ मजेदार तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमेंकृष्णा 'द कपिल शर्मा शो' की सपना के किरदार में भी नजर आ रहे हैं। इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरे बेस्ट पार्टनर। किस्सू मेरे भाई ये जल्दी से कोरोना खत्म हो जाए तो तुम्हारे पैसे से पार्टी करेंगे। भाई। बर्थडे ब्वॉय'।

लॉकडाउन से बंद हुई शो की शूटिंग

'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग का सेट फिल्मसिटी में है। लॉकडाउन की घोषणा होने के साथ हीसेट को पूरी तरह से बंद करवा दिया है। इन दिनों जहां भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाछिया के साथ घर में ही 'हम तुम और क्वारैंटीन' शो कर रही हैं वहीं कृष्णा अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।

बच्चों के साथ जन्मदिन मना रहे हैं कृष्णा

अपने जन्मदिन के खास मौके पर कृष्णा ने अपने जुड़वा बेटों रयान और कृशांग के साथ एक फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'अपने बच्चों के साथ जन्मदिन मनाना अच्छा है। जब ये छूते हैं, किस करते हैं, बात करते हैं, गले लगाते हैं। शुक्रिया भगवान इन दो बच्चों के लिए'। गौरतलब है कि कश्मीरा शाह और कृष्णा साल 2018 में सेरोगेसी की मदद से दो जुड़वा बच्चों के पैरेंट्स बने हैं।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bharti wishes in a funny way on Krushna abhishke's birthday, said- 'Kissu will party with your money when the corona is over'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eBUmz0

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......