विराट ने घर पर सेलिब्रेट किया अनुष्का का बर्थडे, अनुष्का ने मांगी विश- उदासियां घट जाएं

अनुष्का शर्मा 1 मई को 32वां जन्मदिन मना रही हैं। इस बीच उनके पति और इंडियन क्रिकेटटीम के कप्तान विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की जिसमें वे उन्हें केक खिलाते नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ विराट ने कैप्शन में लिखा है-तुम मेरा प्यार हो, जो मेरे जीवन में प्रकाश लेकर आई हो और हर दिन मेरी दुनिया को रोशन कर रही हो। आई लव यू।

अनुष्का कीबर्थडे विश : उधर अनुष्का ने भी अपने बर्थडे के दिन एक कविता इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने अपने जन्मदिन पर प्रार्थना की है कि सारी उदासियां घट जाएं, सारी परेशानियां मिट जाएं।अनुष्का ने यह कविता महीनों से चल रही महामारी में अपनों को खोने वाले लोगों के दुख पर लिखी है। उन्होंने दुआ मांगी है कि यह सब जल्द खत्म हो जाए। इसमें उनकी वे भावनाएं भी शामिल हैं, जिसमें बॉलीवुड ने महज 24 घंटे के अंदर अपने दो लीजेंडस इरफान खान और ऋषि कपूर को खो दिया है।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Virat Kohli celebrated Anushka Sharma birthday at home, Anushka wished for sadness dwindles on this day


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KNaRv9

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......