प्रियंका ने ऋषि की याद में लिखा- फर्स्ट लीडिंग रोल से ही वे दिलों पर छाए रहे, उनका जाना सिनेमा के एक युग का अंत

प्रियंका चोपड़ा नेदिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की याद में टाइम मैगजीन के लिए एक आर्टिकल लिखा है। इसमें उन्होंने ऋषि के प्रभावशाली फिल्मी करियर के बारे में बताया है। प्रियंका के मुताबिक, 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह गए ऋषि कपूर बॉलीवुड में रोमांस का नया युग लेकर आए थे।

प्रियंका लिखती हैं, "1973 में आई 'बॉबी' में अपने पहले लीडिंग रोल के साथ रोमांस के नए युग की शुरुआत करते हुए वे हमारे दिलों पर छाए रहे। उनके जोश ने उन्हें सबसे अलग खड़ा किया। वे शरारती, विद्रोही और उत्साही थे। उन्होंने प्यार को आसान बना दिया था। उनका करिश्मा उनकी असाधारण मुस्कराहट में था, जो उनके फैन्स को घुटनों पर आने के लिए मजबूर कर देती थी।"

फिल्म 'अग्निपथ' में साथ काम करने का सौभाग्य मिला
उन्होंने आगे लिखा है, "उन्हें डांस करते देख हम सब भी उनके साथ झूमने लगते थे। बाद में वे अपने किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करने लगे थे। ऐसे रोल किए, जो पहले किए गए किरदारों से कोसों दूर थे। मुझे फिल्म 'अग्निपथ' में उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला था, जिसमें उन्होंने एक क्रूर किरदार निभाया था, जो प्यार की बजाय नफरत करने के लिए मजबूर करता है। इस मिलनसार आदमी की बहुमुखी प्रतिभा को फिर कभी अनुभव नहीं कर पाएंगे।"

ऋषि कपूर के जाने से हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत
प्रियंका ने लिखा, "ऋषि कपूर के जाने से हिंदी सिनेमा के एक युग के अंत हुआ है। लेकिन फिल्मी दुनिया में उनका योगदान हमेशा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। आपके खूबसूरत परिवार के लिए- नीतू मैम, रिद्धिमा और रणबीर, दुनिया आपके साथ है।"

इसके आगे प्रियंका ने ऋषि के जादू, यादों और खूबसूरत दिल के लिए उनका शुक्रियाअदा किया है। साथ ही लिखा है कि वे इस बात के लिए आभारी महसूस करती हैं कि उन्हें ऋषि को उनकी पर्सनैलिटी के साथ-साथ उनकी स्पष्टवादिता, उनकी हंसी और उनके जीवन के उत्साह को व्यक्तिगत रूप से जानने का मौका मिला।यही वजह है कि वे उन्हें हमेशा याद रखेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रियंका चोपड़ा ने ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'अग्निपथ' में काम किया था, जो 2012 में रिलीज हुई थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YKk7Io

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......