फराह ने थ्रोबैक फोटो शेयर कर पति को बर्थडे विश किया, बोलीं- चाहे दुनिया उलट जाए मैं हमेशा तुम्हारे पीछे हूं
कोरियोग्राफर-फिल्ममेकर फराह खान कुंदर ने रविवार को अपने पति शिरीष कुंदर को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी। जिसमें उन्होंने शिरीष को पति के रूप में साधारण, लेकिन पिता के रूप में महान बताया। इस मौके पर फराह ने शिरीष के साथ अपनी 15 साल पुरानी तस्वीर भी शेयर की।
अपनी पोस्ट में फराह ने लिखा, 'यहां तक कि जब दुनिया उल्टी-पुल्टी हो जाए और सब चीजें भी उथल-पुथल दिखने लगे... तब भी याद रखना कि सब ठीक है... क्योंकि मैं तुम्हारे पीछे खड़ी हूं। जन्मदिन की शुभकामनाएं शिरीष... मैं दोहराती हूं... एक साधारण पति लेकिन एक महान पिता (मेलबोर्न 15 साल पहले का फोटो)।'
अन्य सेलेब्स ने भी बर्थडे विश किया
फराह की पोस्ट पर ऋतिक रोशन, सोनू सूद, अदिति राव हैदरी, सोनाली बेंद्रे, पत्रलेखा, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अभिषेक बच्चन और मिनी माथुर जैसे सितारों ने भी कमेंट करते हुए शिरीष को जन्मदिन की बधाई दी। सोनू सूद से गड़बड़ी हो गई और उन्होंने शादी की सालगिरह की बधाई दे दी।
सोनू सूद ने दे दी एनिवर्सरी की बधाई
फराह की पोस्ट पर ऋतिक ने लिखा- 'हैपी बर्थडे शिरीष'। सोनू सूद ने लिखा- 'हैपी एनिवर्सरी मेरी सबसे अच्छी दोस्त और मेरे भाई शिरीष। लव यू ऑलवेज'। अनिल कपूर ने लिखा, 'हैपी बर्थडे शिरीष... आपका आने वाला साल बेहतरीन हो'। माधुरी दीक्षित नेने ने लिखा, 'हैपी बर्थडे शिरीष'। अभिषेक बच्चन ने लिखा, 'होली बर्थडे शिरीष'।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TP4cFN
Comments