ऋतिक रोशन ने मुंबई पुलिस के ड्यूटी ऑफिसर्स के लिए भिजवाए हैंड सैनिटाइजर्स, पुलिस ने ट्विटर हैंडल पर जताया आभार
देश में लगातार बढ़ रही कोरोना महामारी ने फ्रंटलाइन वॉरियर्स की भी मुसीबतें बढ़ा दी हैं। लेकिन इस बीच बॉलीवुड के स्टार्स उनकी मदद के लिए कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। मुंबई पुलिस की लगातार मदद कर रहे ऋतिक रोशन ने ड्यूटी ऑफिसर्स की सेफ्टी के लिए हैंड सैनिटाईजर्स भिजवाए हैं।
मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी साझा की है।इस ट्वीट में लिखा है- मुंबई पुलिस के ऑन ड्यूटी अधिकारियों के लिए हैंड सैनिटाईजर्स भिजवाने के लिए ऋतिक आपका धन्यवाद। हमारे फ्रंटलाइन वॉरियर्स की सुरक्षा के लिए आपके द्वारा दिए गए योगदान के लिए हम आपके आभारी हैं।
इसके पहले भी ऋतिक एन95 और FFP3 मास्क बीमएसी के वर्कर्स के लिए भिजवा चुके हैं। इतना ही नहीं जरूरतमंदों के लिए खाना पहुंचाने में भी मदद कर रहे हैं। वे बॉलीवुड को कवर करने वाले पैपराजी के लिए भी आर्थिक सहायता पहुंचा चुके हैं जो लॉकडाउन की मार झेल रहे हैं।
महाराष्ट्र के मौजूदा हाल: राज्य मेंसंक्रमित- 17974 हैं।आर्थर रोड जेल में 77 कैदी और26 जेल कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन्हेंजीटी हॉस्पिटल और सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।संक्रमित कैदी एक ही बैरक के हैं। उधर, मुंबई के जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में कोरोना के 26 पेशेंट मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। राज्य में करीब 500 पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में हैं। महाराष्ट्रमें शुक्रवार को1216मामले सामने आए, जबकि 43 लोगों की मौत हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35ImJbx
Comments