रोते ऑनस्क्रीन पिता का वीडियो देखा तो मदद के लिए आगे आईं शिवांगी जोशी, पहुंचाए 10 हजार रुपए

पिछले दिनों 'बेगुसराय' और 'सीआईडी' जैसे शोज में काम कर चुके अभिनेता राजेश करीर का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने रोते हुए अपनी हालत के बारे में बताया था और लोगों से आर्थिक मदद की अपील की थी। अब 'बेगुसराय' में उनकी बेटी का किरदार निभा चुकीं शिवांगी जोशी उनकी मदद के लिए आगे आई हैं। एक्ट्रेस ने करीर को 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद पहुंचाई है।

राजेश ने की पुष्टि
स्पॉटब्वॉय से बातचीत में राजेश ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, "मैं इस जेस्चर से बहुत खुश हूं। सेट पर हम एक-दूसरे के बहुत ज्यादा करीब नहीं थे। बावजूद इसके संकट की इस घड़ी में उनका मेरी मदद के लिए सामने आना बहुत मायने रखता है।"

अन्य लोगों ने भी मदद
शिवांगी के अलावा भी कई अन्य लोगों ने राजेश की मदद की है। वे बताते हैं, "सिर्फ शिवांगी ही नहीं, बल्कि कई अन्य लोगों ने मुझसे संपर्क किया और मेरे अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया है।"

2 जून को वायरल हुआ करीर का वीडियो
2 जून को सोशल मीडिया पर राजेश करीर का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वे कह रहे थे, "दोस्तों, मैं राजेश करीर आर्टिस्ट हूं, बहुत सारे लोग पहचानते होंगे मुझे। बात ये है कि अगर शर्म करूंगा तो जिंदगी बहुत भारी पड़ने वाली है। ऐसा मुझे लग रहा है। बस इतनी गुजारिश करना चाहता हूं कि मुझे मदद की सख्त जरूरत है। हालात बहुत ही नाजुक बने हुए हैं हमारे।"

राजेश ने वीडियो में आगे कहा था, "मुंबई में फैमिली के साथ रहता हूं 15-16 साल से। वैसे भी काफी टाइम से खाली था मैं। अब तो दो-तीन महीना हो गया, हालत बहुत ज्यादा खराब हो रही है। आप लोगों से मेरी रिक्वेस्ट है कि भले 300, 400 या 500 रुपए डाल देंगे तो, क्योंकि शूटिंग कब शुरू होगी, मुझे काम मिले न मिले कुछ पता नहीं है।"

करीर ने वीडियो में कहा था, "लाइफ ऐसी होगी गई हे कुछ समझ नहीं आ रहा है। मैं जीना चाहता हूं बस, हां मैं जीना चाहता हूं। इतनी मेरी हाथ जोड़ के रिक्वेस्ट है आपसे। जितना भी करें, ताकि मैं पंजाब वापस जाना चाहता हूं, जहां पर छोटा-मोटा काम जरूर करूंगा। वो वक्त तय करेगा। प्लीज हेल्प मी।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजेश करीर ने 'बेगुसराय' में शिवांगी जोशी के पिता का रोल किया था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MqULIb

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......