100 दिनों बाद शुरू हुई एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी के' की शूटिंग, पार्थ समथान समेत सेट पर मौजूद थे महज 25 लोग

लॉकडाउन के बाद से ही पॉपुलर शो कसौटी जिंदगी के समेत सभी शोज की शूटिंग बंद थी। अब सभी संगठनों की सहमति के बाद फिर एक बार शूटिंग शुरू कर दी गई है। शनिवार सुबह एकता कपूर के पॉपुलर शो कसौटी जिंदगी के की शूटिंग भी शुरू हुई जिसमें पार्थ समथान ने अपना स्लॉट शूट किया है। शो की शूटिंग 19 मार्च को बंद की गई थी।

भास्कर से बातचीत के दौरान सेट पर मौजूद सूत्र बताते हैं, "प्रोडक्शन टीम ने सुबह 7 बजे की शिफ्ट रखी और पार्थ जो आम तौर पर कभी वक्त पर नहीं आते हैं वो आज शूट के पहले दिन वक्त पर थे। जाहिर हैं इतने महीनों बाद फिर से शूट शुरू होने से उनमे और टीम में काफी उत्सुकता थी। एक्टर्स के अलावा पूरी टीम ने मास्क और PPE किट पहनकर काम करना शुरू किया"।

मेकअप करवाते हुए पार्थ समथान।

25 लोगों ने की शूटिंग

फिलहाल के लिए केवल 25 मेंबर्स सेट पर मौजूद थे। एकता ने अपनी टीम को महाराष्ट्र गवर्नमेंट से मिली हर गाइडलाइन को सही तरीके से फॉलो करने का आदेश दिया हैं ताकि आगे चलकर किसी भी तरह का नुक्सान उन्हें झेलना ना पड़े।"

'कसौटी जिंदगी के' के सेट से आईं तस्वीरें।

'कसौटी जिन्दगी के' और 'नागिन 4' समेत कुछ और टीवी निर्माताओं ने अपने-अपने टीवी शोज की शूटिंग शुरू कर दी हैं। सेट पर महज 33 प्रतिशत क्रू मेंबर्स के साथ गाइडलाइन को पूरी तरह फॉलो किया जा रहा है।

मास्क और पीपीई किट पहने नजर आए टीम मेंबर्स।

अगले हफ्ते शूटिंग करेंगे शो के नए मिस्टर बजाज

शो में मिस्टर बजाज की भूमिका निभाने वाले करण सिंह ग्रोवर ने दोबारा शो में एंट्री मारी थी मगर अब उन्होंने शो छोड़ दिया है। करण सिंह ग्रोवर के शो छोड़ने के बाद अब करण पटेल को ये रोल दिया गया है जिसके लिए वो अगले हफ्ते से शूटिंग शुरू करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shooting of Ekta Kapoor's show 'Kasautii Zindagii kay' started after 100 days, only 25 people were present on the set including Partha Samathan


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VoHLYv

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......