नहीं रहीं सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान सैनिकों का हौसला बढ़ाने वाली 103 साल की फोर्सेस स्वीटहार्ट डेमी वेरा लिन

सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौर की मशहूर ब्रिटिश गायिका डेमी वेरा मार्ग्रेट लिन का 103 साल की उम्र में निधन हो गया।डेमी युद्ध के दौरानविदेशों में फंसेब्रिटिश सैनिकों के बीच फोर्सेस स्वीटहार्ट के नाम से मशहूर थीं। डेमी के निधन की खबर उनके परिवार ने दी। डेमीवेरा लिनईस्ट ससेक्स के डिचलिंग में रहतीथीं। आखिरी वक्त में उनके पास केवल परिजन ही मौजूद थे।

लिन ने युद्ध के दौरान सैनिकों के लिए शोकिएजो मिस्र, भारत और बर्मा में हुए। लिन ने ये शो व्यक्तिगत जोखिम पर होस्ट किए थे।लिन ने युद्ध के दौरान एक लोकप्रिय रेडियो शोहोस्ट किया था,जिसका नाम था - सिंसयरली योर्स। इस शो में उन्होंने विदेशों में ब्रिटिश सैनिकों को संदेश भेजे और उनके फरमाईशी गानों को रेडियो पर सुनाया। डेमी का यह शोरविवार की रात न्यूज बुलेटिनके बादआधे घंटे तक आता था।

डेमी के पिता प्लम्बर थे। जबकि उनकी मां ड्रेस मेकर थीं। डेमी का जन्म20 मार्च, 1917 को लंदन के ब्लू-कॉलर ईस्ट हैममें हुआ था। डेमी ने7 साल की उम्र में सोशल क्लबों में गाना शुरू कर दिया था।11 साल की उम्र में स्कूल जाना शुरू कर दिया था। 17 की उम्र तक आते-आते वे एक बैंड में सिंगर बन गईं थीं और 21 साल की उम्र में जबयुद्ध शुरू हुआ तब तक वेएक जानी-मानी अदाकारा थीं।

उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिकों कीविधवाओं के लिएपेंशन केस जीतने के लिए 1989 के एक अभियान मेंमहत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। डेमी वेरा2010 तक कई बड़े चैरिटी प्रोजेक्ट्समें सक्रिय रूप से शामिल थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डेमी वेरा मार्ग्रेट लिन अपनी बेटी वर्जीनिया के साथ (बाएं)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37D8Wnx

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......