13 जुलाई से टेलीकास्ट होंगे 'कुंडली भाग्य', 'कुमकुम भाग्य' और अन्य शोज के नए एपिसोड, सेट पर मास्क लगाए दिखे सितारे

लॉकडाउन के करीब 3 महीने बाद टेलीविजन इंडस्ट्री फिर से शुरू हो गई। ज्यादातर टीवी निर्माताओं ने अपने सीरियल्स की शूटिंग शुरू कर दी हैं। जी टीवी के शोज कुमकुम भाग्य, कुंडली भाग्य, तुझसे है राब्ता, गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा की शूटिंग भी शुरू हो गई है।

चैनल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इन सभी शोज के नए एपिसोड्स 13 जुलाई से टीवी पर प्रसारित होना शुरू हो जाएंगे। वहीं मनीष पॉल होस्टेड सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' के नए एपिसोड्स 18 जुलाई से टेलीकास्ट होंगे।

लॉकडाउन की वजह से मेरी सोच में काफी बदलाव आया: रीम शेख

दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में 'तुझसे है राब्ता' की एक्ट्रेस रीम शेख ने कहा, 'इस लॉकडाउन ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है,मुझे मेरी मां की अहमियत सिखाई है। ऐसा नहीं है कि मैं उनसे प्यार नहीं करती थी, लेकिन अपने बिजी शेड्यूल की वजह से उन पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाती थी। उनके साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाती थी। लेकिन इस लॉकडाउन में मैंने उनके साथ काफी वक्त बिताया। माँ-बेटी का रिश्ता क्या होता है उसे गहराई से समझा। साथ ही जिन्दगी में रिश्ते और फैमिली मेंबर्स की अहमियत भी समझी। इस लॉकडाउन की वजह से मेरी सोच में काफी बदलाव भी आया।'

प्रोमो शूट करने के दौरान कलाकार।

मैंने अपनी शूटिंग और शो के मेंबर्स को भी बहुत मिस किया

शूटिंग शुरू होने को लेकर रीम ने कहा, 'इस दौरान मैंने अपनी शूटिंग और शो के मेंबर्स को भी बहुत मिस किया। वो भी मेरे परिवार जैसे हैं। अब जब सेट पर लौट आई तो बहुत खुश हूं। हमारी स्टोरीलाइन में बहुत जल्द एक नया इंटरेस्टिंग कांसेप्ट ऑडियंस को देखने मिलने वाला है। उम्मीद करती हूं लोगों को ये पसंद आए।'

प्रोमो शूट करने के दौरान कलाकार।

'कुमकुम भाग्य' और 'कुंडली भाग्य' के लीड एक्टर्स ने शूट किया प्रोमो

सीरियल्स के सेट से आई तस्वीरों में सीरियल 'कुमकुम भाग्य' और 'कुंडली भाग्य' के लीड एक्टर्स शब्बीर अहलूवालिया, श्रीति झा, श्रद्धा आर्य और धीरज धूपर एक साथ शूट करते नजर आ रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि ये दोनों शो अपने कमबैक के प्रोमो के लिए एक साथ शूट कर रहे हैं।

प्रोमो शूट करने के दौरान कलाकार।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
New episodes of 'Kundali Bhagya', 'Kumkum Bhagya' and other shows to be telecast from July 13, stars seen wearing masks on the set


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dNvTFQ

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......