शुरू हुईं 'बिग बॉस 14' की तैयारियां, चाहत खन्ना समेत मेकर्स ने कई एक्ट्रेस को किया अप्रोच
'बिग बॉस 13' विवादित झगड़ों और फैमस चेहरों के चलते काफी पसंद किया गया था। फरवरी में हुए फिनाले के बाद अब मेकर्स ने इसके अगले सीजन पर काम करना शुरू कर दिया है। कई सारे सेलेब्स ऐसे भी हैं जिन्हें इस शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच भी किया जा रहा है।
टेलीविजन शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' और फिल्म 'प्रस्थानम' में नजर आ चुकीं चाहत खन्ना को मेकर्स द्वारा छठी बार अप्रोच किया गया है। मगर इस साल भी एक्ट्रेस शो के लिएराजी नहीं हैं। हाल ही में पिंकविला से बातचीत में चाहत ने कहा कि उन्हें नहीं लगता वो इस तरह के शो के लिए बनी हैं। उनकी बेबाक बातें और उनकी जिंदगी से जुड़ी कई कोन्ट्रोवर्सी उन्हें इस शो के लिए परफेक्ट बनाती हैं मगर एक्ट्रेस ने फिर एक बार ऑफर ठुकरा दिया है।
'भाबीजी घर पर हैं' की शुभांगी अत्रे को हुआ शो ऑफर
इन दिनों 'भाबीजी घर पर हैं' शो में नजर आ रहीं शुभांगी अत्रे की भी बिग बॉस के मेकर्स से बात हो चुकी है, मगर एक्ट्रेस ने अपने बिजी शेड्यूल के चलते शो में आने से इनकार कर दिया। इंटरव्यू के दौरान शुभांगी ने कहा, 'जी हां मुझे बिग बॉस की तरफ से कॉल आया था मगर में फिलहाल फ्री नहीं हूं। मैं पहले ही भाबीजी.. शो से जुड़ी हुई हूं और किसी भी कीमत परप्रोड्यूसर्स या चैनल को धोखा नहीं दे सकती। और दूसरी बात ये है कि मैं इस तरह से लड़ाई और गालियां नहीं दे सकती। फिलहाल मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं। भविष्य का नहीं बता सकती'।
'बिग बॉस 13' में रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा, शहनाज गिल और माहिरा शर्मा जैसी बड़ी हस्तियांशामिल हुई थीं। विनर बने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ आसिम रियाज ने भी शो से खूब फेम हासिल किया। दोनों के झगड़े ने शो को अच्छी टीआरपी हासिल करवाई। पिछले सीजन ने हाई वॉल्टेज ड्रामा के चलते कई रिकॉर्ड भी तोड़े हैं। ऐसे में शो के फैंस नए सीजन की तैयारी शुरू होते देख काफी खुश होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30zwxDT
Comments