न्यूजीलैंड में अवतार-2 की शूटिंग सेट पर जाने से पहले डायरेक्टर जेम्स कैमरन 14 दिन के लिए हुए क्वारैंटाइन

साल 2009 में रिलीज हुई साइंस फिक्शन अवतार का सीक्वल जल्द ही शुरू होने वाला है। इसके लिए फिल्म के राइटर और डायरेक्टर जेम्स कैमरन फिल्म के प्रोड्यूसर के साथ न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं। लेकिन वर्तमान कोरोना महामारी को देखते हुए इन दोनों को सरकार के आदेश को मानते हुए खुद को 14 दिन का क्वारैंटाइन पीरियड बिताना है।

जॉन ने शेयर किया था फोटो

सह निर्माता जॉन लिंडाऊ ने वेलिंगटन एयरपोर्ट से दोनों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर इस बात की जानकारी दी। फिल्म की शूटिंग मई में शुरू होनी थी, लेकिन दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के सामने आने के बाद इसे रोक दिया गया था।दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा लगभग 65लाख हो गया है। इस दौरान कुल 30 लाख 83हजार 650 लोग स्वस्थ हुए। 3 लाख 82 हजार 914 लोगों की मौत की मौत हो चुकी है।

चार सीक्वल हुए हैं प्लान

अवतार के कुल चार सीक्वल प्लान किए गए हैं। जिसमें से अवतार 2 पहला सीक्वल थी। इसकी शूटिंग दिसंबर 2017 में होनी थी और 2021 में इसे रिलीज होना था। फिल्म की तीसरी किश्त 2023 में, चौथी किश्त दिसंबर 2025 में और पांचवी किश्त दिसंबर 2027 में रिलीज करने के लिए प्लान की गई है। अवतार के पहले पार्ट मेंसैम वर्थिंगटन, ज़ो साल्डाना, स्टीफन लैंग, मिशेल रोड्रिग्स जोएल डेविड मूर मुख्य भूमिकाओं में थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Director James Cameron quarantined for 14 days before going to shooting for Avatar-2 in New Zealand


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dtx12h

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......