नोरा फतेही को साल 2020 से हुई इतनी नफरत कि इसे गाली की तरह इस्तेमाल करेंगी, वीडियो में तरीका भी बताया

वर्तमान साल में लगातार सामने आ रहीं नकारात्मक चीजों से एक्ट्रेस नोरा फतेही इतनी नाराज हैं कि उन्हें इस साल से ही नफरत हो गई है। जिसके बाद उन्होंने अब इस साल को गाली के रूप में इस्तेमाल करने का फैसला किया है। इस बारे में उन्होंने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वे 2020 को गाली के रूप में इस्तेमाल करती दिख रही हैं।

नोरा ने अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'नई गाली की चेतावनी, दो हजार बीस हो तुम... 2020 किसी को अपमानित करने का नया तरीका... इसे अभी आजमाकर देखो।'

वीडियो में सिखाया गाली की तरह इस्तेमाल करना

वहीं अपने वीडियो में नोरा कहती हैं, 'बस बहुत हुआ, मैं अब से 2020 को एक गाली के रूप में इस्तेमाल करने वाली हूं। ऐ 2020 चल यहां से। एक नंबर की दो हजार बीस हो तुम, दफा हो जाओ। माय वे ऑर द हाईवे, माय वे। बस इतना ही।'

कोरोना वॉरियर्स की मदद के लिए आगे आईं नोरा

लॉकडाउन में नोरा एकतरफ मजेदार वीडियो शेयर करते हुए फैंस को एंटरटेन कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर हाल ही में उन्होंने कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर्स और अन्य हेल्थ वर्कर्स के लिए पीपीई किट्स डोनेट करते हुए सबका दिल जीत लिया। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा था, 'मैं सरकारी अस्पतालों में पीपीई किट्स डोनेट कर रही हूं। यह कठिन समय है लेकिन यह भी गुजर जाएगा। आप भी अकेले या फिर ग्रुप में भी पीपीई किट्स डोनट कर सकते हैं। मैं अपना कर्तव्य निभा रही हूं, आप भी आगे आएं और जो हो सकता है वैसे मदद करें। जय हिंद।'

##

कई आइटम नंबर में आ चुकीं नजर

नोरा फतेहीकनाडाई मूल की डांसर, मॉडल और एक्ट्रेस हैं। जो कई बॉलीवुड फिल्मों में डांस नंबर कर चुकी हैं। वे बाहुबली, सत्यमेव जयते, स्त्री, भारत, बाटला हाऊस, मरजावां और स्ट्रीट डांसर जैसी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। नोरा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में आई फिल्म 'रोर- टाइगर्स ऑफ सुंदरवन' के साथ की थी।वेबिग बॉस सीजन 9 में भी नजर आई थीं। इस शो में उन्होंने 84 दिन तक सर्वाइव किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नोरा फतेही बाहुबली, सत्यमेव जयते, स्त्री, भारत, बाटला हाऊस, मरजावां और स्ट्रीट डांसर जैसी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2z5pSpK

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......