सोनू सूद हो सकते हैं 'द कपिल शर्मा शो' के पहले गेस्ट, 24 जून से शुरू की जाएगी शूटिंग
महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में फिल्म सिटी में 20 जून से शूटिंग शुरू करने की इजाजत दे दी है। ऐसे में फिल्म सिटी में शूट होने वाले 'द कपिल शर्मा' शो की शूटिंग की तैयारियां शुरू कर दी गईहैं। अर्चना पूरन सिंह ने बताया है कि फिल्म प्रमोट करने वाले कलाकारों के अलावा इस बार शो में कोरोना वॉरियर्स भी नजर आने वाले हैं। अब खबर है कि सोनू सूद शो के पहले गेस्ट बनकर आएंगे।
हाल ही में रिपब्लिक वर्ल्ड के मुताबिक 24 जून से कपिल शो की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। थिएटर बंद होने से किसी भी कलाकार को प्रमोशन की जरुरत नहीं हैं ऐसे में कोरोना वॉरियर्स को शो में बुलाया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार प्रवासी मजदूरों को घर भेजने वाले सोनू पहले मेहमान बनकर आएंगे।
बिना ऑडियंस के शूट होगा शो
महाराष्ट्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सेट पर फिलहाल महज 33 फीसदी क्रू के साथ ही शूटिंग करने की इजाजत है। इसी के साथ ज्यादा से ज्यादा भीड़ में कटौती करने की शर्त भी रखी गई है। इसे देखते हुए कपिल शर्मा ने बिना ऑडियंस शो शूट करने का फैसला किया है।
गेस्ट बनकर आएंगे कोरोना वॉरियर्सः अर्चना पूरन सिंह
शूटिंग शुरू करने के लिए उत्साहित अर्चना ने भास्कर से बातचीत में कहा, "हमारे शो में बॉलीवुड स्टार्स तो आते ही हैं लेकिन साथ ही सफलता पाने वाले व्यक्ति भी शिरकत करते हैं। कोरोनावायरस ने इस दुनिया को बहुत कुछ सिखाया हैं। कई लोगों ने कोविड 19 से जंग जीती हैं, जैसे कोरोना वॉरियर्स। इन लोगों को हम अपने शो में बुलाकर इनकी सरहाना कर सकते हैं। सिर्फ बॉलीवुड गेस्ट ही नहीं, कई तरह के गेस्ट देखने मिल सकते हैं।"
शूटिंग करने के इंतजार में है कपिल की टीम
अर्चना पूरन सिंह ने बताया, 'मैं, भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक व्हाट्सएप ग्रुप पर यही बातचीत करते रहते हैं कि अरे! शो कब शुरू होगा। कृष्णा तो बिल्कुल पगला-सा गए हैं। वे कहते हैं कि मुझसे अब कॉमेडी करवाओ। बिना कॉमेडी किए रहा नहीं जाता है। अभी बस हो गया। मुझसे बिना कॉमेडी किए जिया नहीं जा रहा है। जबकि भारती कहती हैं कि कब तक अपने बर्तन मांजते रहेंगे और कपड़े धोते रहेंगे। हमारा जो असली काम है, उसका हमको करने का मौका मिलना चाहिए। यकीनन सब अपने इस सीमा पर पहुंच गए हैं कि अब घर पर नहीं बैठा जाता'।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fvzzxh
Comments