24 जून से कपिल टीम के साथ शुरू करेंगे 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग, कोरोना वॉरियर्स बन सकते हैं शो के मेहमान
कपिल शर्मा और उनके शो 'द कपिल शर्मा शो' के फैंस के लिए अच्छी खबर हैं। देश खुलते ही अब तकरीबन 3 महीने बाद कपिल और उनकी टीम शो की शूटिंग शुरू करेंगे। सोनी चैनल ने टीम को 24 जून के बाद शूट करने की सलाह दी हैं जिसे लेकर पूरीटीम काफी उत्साहित हैं।
जल्द ही हमारा ये इंतजार खत्म होगा: अर्चना पूरन सिंह
इस खबर की पुष्टि करते हुए कपिल की को-स्टार अर्चना पूरन सिंह बताती हैं, "जी हां, फिलहाल हमें 24 जून के बाद शूटिंग करने के लिए हरी झंडी मिल गई हैं। हालांकि मुझे लगता हैं कि हमें कुछ दिन और रुकना होगा एक फाइनल कन्फर्मेशन के लिए। कई बातों पर चर्चा चल रही हैं और हर बारीक बातों को ध्यान में रखकर आखिरी फैसला लिया जाएगा। हालांकि हमारी पूरी टीम काफी खुश हैं ये पॉजिटिव न्यूज सुनकर। हम सभी शूट करने का इंतज़ार कर रहे थे और अब जल्द ही हमारा ये इंतजार खत्म होगा।"
सेफ्टी और गाइडलाइंस को ध्यान में रखकर होगी शूटिंग
वे आगे बताती हैं, "लॉकडाउन घोषित होने से पहले भी प्रोडक्शन टीम पूरी तरह सेसेफ्टी का ध्यान रखती थी। जाहिर हैं, अब हालत थोड़ी खराब हैं लेकिन हम अपनी सावधानी में थोड़ी भी लापरवाही नहीं करेंगे। हर तरह की सेफ्टी और गाइडलाइंस को ध्यान में रखकर शूटिंग फिर से शुरू करेंगे।"
गेस्ट बनकर आ सकते हैं कोरोना वॉरियर्स
आमतौर पर कई बॉलीवुड स्टार्स अपनी आगामी फिल्मों के प्रमोशन के लिए 'द कपिल शर्मा शो' में शिरकत करतेहैं। मगर लॉकडाउन में फिल्मेंरिलीज नहीं हो रही हैं,ऐसे में शो में कौन शिरकत करेंगे, इस बारे में पूछने पर अर्चना बताती हैं, "हमारे शो में बॉलीवुड स्टार्स तो आते ही हैं लेकिन साथ हीसफलता पाने वाले व्यक्ति भी शिरकत करते हैं।कोरोनावायरस ने इस दुनिया को बहुत कुछ सिखाया हैं। कई लोगों ने कोविड 19 से जंग जीती हैं, जैसे कोरोना वॉरियर्स।इन लोगों को हम अपने शो में बुलाकर इनकी सरहाना कर सकते हैं। सिर्फ बॉलीवुड गेस्ट ही नहीं, कई तरह के गेस्टदेखने मिल सकते हैं।"
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Uy0FMf
Comments