25 साल से दोस्त राखी ने सुनाए किस्से, कहा- 'ये लड़की काम अपने से शादी कर चुकी है, पैदा होने वाले दिन से ही सेटल है'
टेलीविज़न क्वीन कही जाने वालीप्रोड्यूसर एकता कपूर ने 7 जून को अपना 45वांजन्मदिन मनाया। एकता महज 16 साल की थी जब उन्होंने सीरियल 'हम पाँच' से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा था।
एकता कपूर के जन्मदिन पर दैनिक भास्कर ने अभिनेत्री राखी विजयन से बात की जो एकता के कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं। एकता का पहला शो 'हम पांच' हो या हाल ही प्रोड्यूस किया शो 'नागिन 4', राखी ने उनके साथ काम किया हैं। एकता और राखी केबीच 25 साल से ज्यादा की दोस्ती हैं। राखी कहती है किउसके लिए शादी ज़रूरी नहीं हैं।ये लड़की जिस दिन पैदा हुई थी उस दिन से ही सेटल है।
वो भगवान की देन हैं
16 साल की उम्र में एकता ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला था। उनका पहला शो 'हम पाँच' का मैं हिस्सा रह चुकी हूँ और साथ ही 'नागिन 4' का भी जो उन्होंने हाल ही में निर्मित किया है। इतने सालों में उनमे कोई बदलाव नहीं आया। बदलाव इसीलिए नहीं आया क्योंकि वो पहले से ही क्रिएटिव रही हैं। हां, वो अब थोड़ी सुपीरियर हो गई हैं। मेरे हिसाब से वो भगवान की देन हैं, ऐसे ही वो क्वीन नहीं मानी जाती हैं।
ये लड़की अपने काम से शादी कर चुकी हैं
एकता को एक्टर्स के साथ डील करना बहुत अच्छी तरहपता है। शूटिंग के वक्त एक ऐसा माहौल बना देती है किआसपास के सभी एक्टर्स खुद -ब-खुद काम करने के लिए प्रोत्साहित हो जाते हैं। ये तरीका वे बहुत सालों से आज़मा रही हैं और शायद इसीलिए एक्टर्स उनके साथ काम करने के लिए मना नहीं करते।
वो अपने किरदार को बहुत प्यार करती हैं। जब भी शो लांच करेंगी, उनकी यही तमन्ना होती हैं की शो का हर किरदार लोगों के ज़ुबान पर हो। वो अपने हर किरदार को सुपरहिट बनाने के लिए दिन रात एक कर लेती हैं। ये लड़की अपने काम से शादी कर चुकी हैं। मैं इसे उनका काम के साथ 'क्रेजी लव अफेयर' कहूंगी। उनका हर एक करीबी जानता हैं कि वो अपने काम के पीछे पागल हैं।
कोई उसके काम को हलके में ले उसे पसंद नहीं
मैं और एकता एक दूसरे को पहले से जानते थे, उनका प्रोडक्शन हाउस खुलने से पहले। हम सभी मुंबई स्थित बांद्रा में रहते थे और वहाँ के पाली हिल इलाके में मिला करते थे। बचपन से ही वो बहुत एम्बीशियसथीं। उन्होंने जब पहला शो ऑफर किया तो भला मना कैसे कर पाती। एक बात हैं जो उसे पसंद नहीं और वो हैं कोई उसके काम को हलके में ले। वो एक्टर्स और अपनी टीम को बहुत अच्छा पैसा देती हैं और अगर आपने उनके काम को सही तरीके से नहीं किया तो फिर आपकी खैर नहीं। उनका बस यही मानना हैं की अगर वो अपना 24 घंटा दे सकती हैं तो लोग अपना समर्पण क्यों नहीं दे सकती हैं? उन्हें वही लोग पसंद हैं जो मेहनती हो। ऐसे लोग एकता को जल्द से जल्द इम्प्रेस कर लेते हैं।
उन्हें चाइनीज़ खाना बहुत पसंद हैं
उसे खाने का बहुत शौक हैं। वे चाइनीज़ खाने की बहुत शौक़ीन हैं। आम तौर पर वो डाइट पर ही रहती हैं लेकिन जब भी उनका 'चीट डे' तो उस दिन वो चाइनीज़ ज़रूर खाएंगी। 'चाइना गार्डन' करके एक रेस्टोरेंट हुआ करता था, जहांवो हमेशा हमें ट्रीट दिया करती थी। आज भी उनका चाइनीज़ फ़ूड के लिए प्रेम कम नहीं हुआ। उनका पहला प्यार हैं काम, दूसरा खाना और तीसरा घूमना। उन्हें पूरी दुनिया घूमने का शौक हैं जिसे वो पूरा कर भी रही हैं। अपने फॅमिली मेंबर्स को लेकर बहुत इमोशनल हैं। पापा और मम्मी के बहुत करीब हैं। पहले दिन से उनकी यही तमन्ना रही हैं की वो उन्हें कभी दुखी ना करें।
शो की टीआरपी आ जाए तो उसकी सारी दुआएं रंग लाई
उपरवाले की दुआ से उसके पास सब हैं फिर भी वो एक चीज़ की दुआ हर दिन करती हैं और वो हैं - सुपरहिट प्रोजेक्ट और टीआरपी की। वो लड़की सोती भी नहीं हैं। बस उसके शो की टीआरपी अच्छी आ जाए तो मानो उसकी सारी दुआएं रंग ला ली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UqWh1o
Comments