टीवी कलाकार राजेश करीर ने वीडियो में रोते हुए मांगी मदद, बोले- कोई 300-400 रुपए ही दे दीजिए मैं जीना चाहता हूं

अपने अभिनय से हमारा मनोरंजन करने वाले कलाकार अब मोहताज हैं। उनके पास काम नहीं, आगे मिलेगा ये पक्का नहीं, सेविंग्स खत्म हो रहीं हैं और इसके साथ ही खत्म हो रही हैं वे उम्मीदें जिनके सहारे वे मायानगरी में आए थे। इसी निराशा ने कई कलाकारों को जिंदगी खत्म करने पर मजबूर कर दिया है। लेकिन कुछ ऐसे हैं जो जीना चाहते हैं, इसलिए हमसे आपसे मदद की गुहार लगा रहे हैं।

एक वीडियो सामने आया है टीवी शो बेगुसराय, सीआईडी में काम कर चुके एक्टर राजेश करीर का। जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। फेसबुक पेज पर यह वीडियो शेयर करते हुए राजेश भावुक हो गए। उन्होंने पोस्ट के साथ अपना अकाउंट नंबर भी शेयर किया है।

वीडियो में राजेश कह रह हैं- "दोस्तों, मैं राजेश करीर आर्टिस्ट हूं, बहुत सारे लोग पहचानते होंगे मुझे। बात ये है कि अगर शर्म करूंगा तो जिंदगी बहुत भारी पड़ने वाली है। ऐसा मुझे लग रहा है। बस इतनी गुजारिश करना चाहता हूं कि मुझे मदद की सख्त जरूरत है। हालात बहुत ही नाजुक बने हुए हैं हमारे। मुंबई में फैमिली के साथ रहता हूं 15-16 साल से। वैसे भी काफी टाइम से खाली था मैं। अब तो दो तीन महीना हो गया हालत बहुत ज्यादा खराब हो रही है। आप लोगों से मेरी रिक्वेस्ट है कि भले 300, 400 या 500 रुपए डाल देंगे तो, क्योंकि शूटिंग कब शुरू होगी, मुझे काम मिले न मिले कुछ पता नहीं है। लाइफ ऐसी होगी गई हे कुछ समझ नहीं आ रहा है। मैं जीना चाहता हूं बस, हां मैं जीना चाहता हूं। इतनी मेरी हाथ जोड़ के रिक्वेस्ट है आपसे। जितना भी करें, ताकि मैं पंजाब वापस जाना चाहता हूं, जहां पर छोटा-मोटा काम जरूर करूंगा। वो वक्त तय करेगा। प्लीज हेल्प मी।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Beguasarai Actor Rajesh Kareer Financial Condition Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MiVN9l

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......