लॉकडाउन के बीच 'कसौटी जिन्दगी के' के लिए करण पटेल ने दोगुनी की फीस, प्रति एपिसोड लेंगे 3 लाख रुपए

पॉपुलर टीवी शो 'कसौटी जिन्दगी के' में अभिनेता करण पटेल अब मिस्टर बजाज का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इससे पहले करण सिंह ग्रोवर इस पॉपुलर कैरेक्टर को निभा रहे थे। बताया जा रहा है कि इस सीरियल के लिए नए मिस्टर बजाज ने अपनी प्रति एपिसोड फीस को दोगुना कर दिया है।

इससे पहले शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने लॉकडाउन की वजह से ग्रोवर से उनकी फीस थोड़ी कम करने के लिए कहा था, जिसके लिए वे तैयार नहीं हुए। इसी वजह से उन्होंने शो में लौटने से इंकार कर दिया। साथ ही सुनने में ये भी आया है करण अब फिल्मों और वेब सीरीज में ज्यादा रुचि ले रहे हैं इसी वजह से वे फिलहाल टीवी पर लौटना भी नहीं चाहते।

'ये है मोहब्बतें' के लिए करण ले रहे थे करीब 1.50 लाख प्रति एपिसोड फीस:

रिपोर्ट्स के मुताबिक करण पटेल ने 'कसौटी जिन्दगी के' के लिए अपनी फीस दोगुनी कर दी है। इससे पहले वे एकता के शो 'ये है मोहब्बतें' में रमन भल्ला का रोल निभा चुके हैं, जिसके लिए वे करीब 1.50 लाख रुपए प्रति एपिसोड फीस लेते थे। हालांकि अब 'कसौटी जिन्दगी के' के लिए उन्हें लगभग 3 लाख रु प्रति एपिसोड दिए जाने की खबर है।

30% फीस बढ़ाई और बाकी पैसे अपनी टीम और वैनिटी वैन के लिए ले रहे:

बताया जाता है कि करण पटेल शो की निर्माता एकता कपूर और स्टार प्लस के अधिकारियों दोनों के करीबी हैं और वे उनकी कोई भी बात को टालते नहीं हैं। ऐसे में जब करण ने अपनी फीस बढ़ाने की मांग उनके सामने रखी तो शुरुआती ना-नुकुर के बाद वे मान गए। पटेल ने उन्हें समझाया कि उन्होंने फीस तो सिर्फ 30% बढ़ाई हैं और बाकी के पैसे वे अपनी टीम और वैनिटी वैन के लिए रहे हैं।

करण की टीम में स्पॉट ब्वॉय, हेयर स्टाइलिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट, डिजाइनर सब शामिल हैं। सेट पर वे अपनी खुद की वैनिटी वैन लेकर आएंगे। लॉकडाउन को ध्यान में रखकर एकता और उनकी टीम को करण का ये प्रपोजल सही लगा और उन्होंने करण के इस पैकेज को तुरंत अप्रूव कर दिया।

करण पटेल ने एकता को हर तरह का सपोर्ट देने का आश्वासन दिया:

खास बात ये है कि करण सिंह ग्रोवर को भी मिस्टर बजाज के किरदार के लिए लगभग 3 लाख रु ही मिलते थे। हालांकि उनकी टीम की फीस अलग से दी जाती थी। साथ ही ग्रोवर की कई और भी टर्म्स और कंडीशंस थीं, जैसे कि वे 25 दिन से ज्यादा शूट नहीं करेंगे और सेट पर 12 घंटे से ज्यादा वक्त नहीं बिताएंगे। सूत्रों के मुताबिक करण पटेल ने एकता को हर प्रकार का सपोर्ट देने का आश्वासन दिया है।

लीड एक्टर्स पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस की फीस भी लाखों में है:

वैसे आपको बता दें कि 'कसौटी ज़िन्दगी के' के लीड एक्टर्स पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस की एक दिन की फीस भी लाखों में ही है। सूत्रों की माने तो पार्थ को करीब 1 लाख रु और एरिका को करीब 1.25 लाख रु प्रति शो अनुराग बासु और प्रेरणा का किरदार निभाने के लिए मिलते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
करण ग्रोवर की जगह अब करण पटेल 'कसौटी जिंदगी के' में मिस्टर बजाज का किरदार निभाएंगे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BpIEcu

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......