तीन महीने बाद शुरू हुई 'नागिन 4' की शूटिंग, जान हथेली पर लेकर सेट पर पहुंची निया शर्मा ने दिखाई शूटिंग की झलक

लॉकडाउन के चलते बंद हुई एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री अब तीन महीनों बाद धीरे-धीरे खुलना शुरू हो चुकी है। महाराष्ट्र सरकार से मिली गाइडलाइन के बाद अब इंडस्ट्री के सभी बड़े संगठनों ने भी सहमति जताते हुए शूटिंग शुरू करने के लिए हरी झंडी दिखा दी है। जिसके बाद अब एकता कपूर के शो 'नागिन 4' की शूटिंग भी शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को पूरी सावधानी के साथ निया शर्मा समेत टीम ने शूटिंग शुरू की।

एक लंबे अंतराल के बाद सेट पर पहुंची शो की लीड एक्ट्रेस निया शर्मा भी काफी खुश नजर आईं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी वैनिटी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने अपना डर जाहिर करते हुए लिखा, 'कट टू- तीन महीनों बाद। सेट पर वापसी। मेरी वैनिटी। नागिन 4, जान हथेली पे लेकर'।

इसके अलावा भी सेट की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं जिनमें निया अपने डायरेक्टर रंजन कुमार से उनके हाल चाल पूछती दिख रही हैं। नागिन 4 की पूरी टीम ने फेस शील्ड, मास्क और पीपीई किट्स का इस्तेमाल किया है। निया के साथ शो के लीड एक्टर विजयेंद्र कुमेरिया भी मौजूद थे।

नागिन 4 के सेट की तस्वीरें।

जल्द शुरू होगा नया सीजन

लॉकडाउन के चलते कई टेलीविजन शोज में एक लंबा गेप आ चुका है जिसके चलते कई शोज को ऑफएयर किए जाने पर चर्चा है। इसी बीच खबरें हैं कि एकता कपूर भी जल्द 'नागिन 4' का क्लाइमैक्स एपिसोड शूट कर नया सीजन शुरू करेंगी। एकता ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि सीजन 4 के आखिरी एपिसोड के तुरंत बाद सीजन 5 टेलीकास्ट किया जाएगा जिसमें दर्शकों को बहुत कुछ नया देखने मिलेगा। इसी के साथ नए सीजन की नागिन की तलाश भी शुरू कर दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'Naagin 4' shooting started three months later, Nia Sharma reached the set carrying life palm


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dHkqI8

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......