कान्स फेस्टिवल की फाइनल लिस्ट में कोई भी इंडियन फिल्म शामिल नहीं, 56 फिल्मों का फाइनल लाइनअप जारी

फ्रांस में हर सालमई में होने वाला कान्स फिल्म फेस्टिवल कोरोनावायरस महामारी केकारण स्थगितकर दिया गया है। लेकिन जूरी के सदस्यपियरे लेसक्योर और थियरी फ्रैमॉक्स ने 73वें संस्करण के लिए 2000 एंट्रीज में से चुनकर 56 फिल्मों काफाइनल लाइनअप घोषित कर दिया है। हालांकि इसलिस्टमें इस बार भी कोई इंडियन फिल्म शामिल नहीं है।

कान्स होगा या नहीं

कान्स फेस्टिवल 2020 में 12 से 23 मई के बीच होने वाला था।लेकिन फ्रांससरकार ने कोराेना महामारी के कारण जुलाई तक सभी तरह की सोशल गेदरिंग्स और फेस्टिवल्स पर रोक लगा दी है। इसी कारण कान्स रेड कार्पेटइस साल टाल दिया गया। न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार यह फेस्टिवलवर्चुअल फॉर्मेट में22 से 26 जून तकहोने की संभावना है।

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2020 के लिए चुनी गई फिल्मों की लिस्ट

कान्स के लेबल के साथ जाएंगी फिल्में

फ्रैमॉक्स ने कहा- हम हर किसी को 2021 के फेस्टिवल में नहीं ले जा सकते, इसलिए हमने फिल्मों का चयन करना जारी रखा और यह फैसला सही साबित हुआ। हमें 2000 से ज्यादा एंट्रीज मिली थीं। कान्स के लिए चुनी गईं फिल्में, जिनका वर्ल्ड प्रीमियर नहीं हो पाएगा उन्हें बाकी मशहूर फिल्म फेस्टिवल्स जैसेटोरंटो, सैन सेबेस्टियन, टेलुराइड और वेनिस में भेजा जाएगा।

सिलेक्शन में खास

  1. इन चुनिंदा 56 फिल्मों में महिला निर्देशकों की 16फिल्में रखी गई हैं।
  2. इजराइल की दो फिल्मों को फाइनल लाइनअप में जगह मिली है।
  3. चार कार्टून/एनिमेशन मूवीज सोल, जोसप, फ्ली और अया एंड द विच को भी चुनागया है।
  4. सिलेक्शन न्यू कमर्स, कॉमेडी, डॉक्यूमेंट्री, ऑम्नीबस, फर्स्ट फीचर और एनिमेशन कैटेगरी में हुआ है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फिल्मों की घोषणा करते पियरे लेसक्योर और थियरी फ्रैमॉक्स- फोटो ट्विटर से साभार


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h8FOZN

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......