चाइल्ड आर्टिस्ट के पैरेंट्स के मन में संशय, 60 साल से बड़े एक्टर्स सरकारी गाइडलाइन के साथ

लॉकडाउन के बाद महाराष्ट्र सरकार ने फिल्म और टीवी सीरियल्स की शूटिंग की इजाजत दे दी है। हालांकि, नई गाइडलाइंस के अनुसार 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 65 वर्ष से अधिक आयु के सीनियर एक्टर्स को सेट पर जाने अनुमति नहीं दी गई है।

सीरियल ‘छोटी सरदारनी’ में परम का मुख्य किरदार निभाने वालीं छह साल की चाइल्ड आर्टिस्ट केविना टाक की मां शुभम टाक की मानें तो उन्हें शूटिंग की डेट्स तक मिल चुकी हैं। वे अभी इसके फाइनल कन्फर्मेशन का इंतजार कर रही हैं।

मां शुभम टाक के साथ केविना।

शुभम ने बताया, "अभी तक हमें चैनल की तरफ से किसी भी तरह के बदलाव के बारे नहीं बताया गया है। अगर हमारी बेटी शूट पर जाती भी है तो हमारी तरफ से भी कुछ बातें रखी जाएंगी।"

कुछ बाल कलाकारों के पैरेंट्स और कलाकारों से भास्कर ने की बात

ऑरा भटनागर पिता विवेक भटनागर के साथ।

"मेरी बेटी ऑरा ‘बैरिस्टर बाबू’ में लीड रोल कर रही है। गाइडलाइंस के बारे में तो हमें अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है। अगर शूटिंग शुरू होती है तो हम अपने बच्चे के साथ सेट पर रहेंगे। सावधानियां भी बरतेंगे और अपनी बच्ची को सुरक्षित भी रखेंगे। हम उसका काफी ध्यान रख रहे हैं। ऑरा की शूटिंग को लेकर मुझे कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि अब ये चैनल पर निर्भर करता है।"

- 9 वर्षीय बाल कलाकार ऑरा भटनागर के पिता विवेक भटनागर

पैरेंट्स के साथ तन्मय ऋषि शाह।

"ये रिश्ता क्या कहलाता हैमें तन्मय कार्तिक और नायरा का बेटे का किरदार निभाते हैं। मैं सरकार के आदेश से सहमत हूं। बच्चों की इम्युनिटी कम होती है और इस माहौल में उन्हें बाहर जाने देना बहुत ही गलत होगा। मेरी प्रोडक्शन टीम से बात चल रही है और हमने यही निर्णय लिया है कि जब तक ये वायरस पूरी तरह से खत्म नहीं होता, तब तक मेरा बेटा शूट नहीं करेगा। जान से बढ़कर कुछ नहीं है।"

- ऋषि (7 वर्षीय बाल कलाकार तन्मय के पिता)

अभिनेत्री सुहासिनी मुले।

"मेरे हिसाब से उम्र से ज्यादा हमें उन बातों पर ज्यादा फोकस करना चाहिए, जहां किसी को पहले से ही कोई बीमारी हो। कई युवाओं की भी मेडिकल हिस्ट्री में डाइबिटीज और हाइपर टेंशन होती है। उनकी भी इम्युनिटी बहुत कम होती है। हमारा देश डाइबिटीज का कैपिटल है, इससे कैसे बचेंगे? मेरे हिसाब से टीम को उम्र से ज्यादा मेडिकल हिस्ट्री पर ज्यादा फोकस करना चाहिए।"

- सुहासिनी मुले, 69 वर्षीय एक्ट्रेस

अभिनेत्री ऊषा राणा।

"सरकार की तरफ से लिया गया ये निर्णय पूरी तरह सही है। 60 के बाद इम्युनिटी काफी कम हो जाती है। जाहिर है इम्युनिटी कम होगी तो ये वायरस आसानी से हमारे शरीर में अपनी जगह बना लेगा। पिछले साल ‘ये हैं मोहब्बतें’ खत्म होने के बाद, मैंने काम ढूंढना शुरू कर दिया था। हालांकि, लॉकडाउन की वजह से अब तक कोई प्रोजेक्ट नहीं मिला है।’

- उषा राणा, 63 वर्षीय एक्ट्रेस



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छोटी सरदारनी फेम केविना टाक और बैरिस्टर बाबू फेम ऑरा भटनागर।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y9Ij5h

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......