मुकेश खन्ना ने शेयर किए अपनी 60 फिल्मों के कोलाज, लिखा- मैं करोड़ों कमाने के लिए रोल नहीं करता
लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर री-टेलीकास्ट हुए शो महाभारत और शक्तिमान के एक्टर मुकेश खन्ना अपनी बेबाकी के लिए ट्रोल हो गए। एक यूजर नेउन्हें पितामह और शक्तिमान के हैंगओवर से बाहर आने की सलाह दे डाली। जिसकेजवाब में मुकेश ने इंस्टाग्राम परअपनी 60 फिल्मों के कोलाज शेयर किए हैं।ज्यादा काम न करने की वजह बताते हुए वे कहतेहैं -मैं करोड़ों कमाने के लिए रोल नहीं करता।
शेयर की एक अमरीश पुरी के चौथे की घटना
मुकेश खन्ना ने इस पोस्ट में अमरीश पुरी के निधन के बाद के एक वाकये का जिक्र किया है। वे लिखते हैं-एक घटना बताऊं तो आपको मेरी बात पूरी तरह से समझ आ जाएगी। अमरीश जी के चौथे में हम सब शांत बैठे थे। मेरे सेक्रेटेरी ने मुझे धीरे से कहा प्रेस में एक नोट डाल दो कि अमरीशजी का रिप्लसमेंट आप हो। मैंने हैरान हो कर कहा अभी चार दिन भी नहीं हुए उनकी डेथ को और आप ऐसी घटिया बात बोल रहे हो। अमरीशजी ग्रेट एक्टर थे। मैं उनकी बराबरी नहीं कर सकता। उनके निभाए ज्यादातर किरदार निगेटिव थे। जो मैं नहीं कर सकता।
इसलिए नहीं मांगते काम मुकेश
वे लिखते हैं-मैं इस लिए काम नहीं मांगता क्योंकि देने वाले जब देंगे तो मुझे रोल करना पड़ेगा चाहे वो निगेटिव हो या पॉजिटिव। क्योंकि आपने मांगा था। हाथ आपने फैलाया था। मैं करोड़ों कमाने के लिए रोल नहीं करता। मैं दूसरों के लिए नहीं अपने लिए रोल करता हूं। मैं वो रोल करता हूं जो मेरे अंदर से निकलता है। इसलिए शायद अच्छा करता हूं। मैं अंत में उस महाशय से कहना चाहूंगा कि सच है मैं फ़िल्मों में कम दिखता हूं। लेकिन जब दिखता हूं, तो सचमुच दिखता हूं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XGPvXG
Comments