टॉम क्रूज मिशन इम्पॉसिबल-7 की शूटिंग के लिए कोरोना फ्री गांव बसाएंगे ताकि कास्ट और क्रू को संक्रमण का खतरा ना हो
हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज मिशन इम्पॉसिबल-7 की कास्ट और क्रू के लिए एक गांव बसाना चाह रहे हैं, जहां कोरोनावायरस संक्रमण का खतरा नहीं होगा। टॉम क्रूज इसी गांव में फिल्म की शूटिंग पूरी करना चाहते हैं ताकि साथी कलाकारों और क्रू संक्रमण के डर से मुक्त होकर काम कर सकें।
ब्रिटिश वेबसाइट द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑक्सफोर्डशायर में टॉम क्रूज ने एक खाली जगह पर गांव बसाने की योजना बनाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के कलाकार और प्रोड्यूसर यहां वीआईपी ट्रेलर में रहेंगे ताकि वे संक्रमण से बचे रह सकें।
कोरोना संक्रमण की वजह से शूटिंग में पहले ही देर हुई
एक सूत्र ने वेबसाइट को बातया कि कोरोनावायरस संक्रमण के चलते पहले ही इस फिल्म की शूटिंग में काफी देर हो चुकी है। फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर यह मानते हैं कि जल्द ही हालात सामान्य होने की उम्मीद भी नहीं है। ऐसे में फैसला किया गया है कि सुरक्षित तरीके से फिल्म की शूटिंग जल्द से जल्द पूरी करने का कोई रास्ता निकाला जाए।
इसके अलावा इस वक्त होटलों में कमरों की बुकिंग भी मुश्किल है, क्योंकि संक्रमण के चलते उन्हें बंद रखा गया है। ऐसे में अगर कोई कदम ना उठाया गया तो चीजें और देर से शुरू होंगी। सूत्र ने बताया कि इसमें काफी खर्च आएगा, लेकिन टॉम क्रूज को जानने वाले यह भी जानते हैं कि यह हॉलीवुड स्टार हमेशा बड़ा और बेहतर करने की सोच रखता है। मिशन इम्पॉसिबल सीरीज की अगली फिल्म में काफी कुछ दांव पर लगा है और इससे जुड़े लोग मानते हैं कि जल्द ही सब कुछ पटरी पर लौट आना चाहिए।
जुलाई 2021 में रिलीज होनी थी मिशन इम्पॉसिबल 7
कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि इस फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी। इनमें यह भी कहा गया कि कोरोनावायरस संक्रमण के चलते फिल्म की टीम वेनिस से ब्रिटेन वापस आएगी। इस फिल्म में टॉम क्रूज के अलावा सिमोन पेज, एलेक बाल्डविन, वेनेसा किर्बी और रेबेका फर्गुसन भी नजर आएंगी। क्रिस्टोफर मैक्वायर की इस फिल्म को 23 जुलाई 2021 में रिलीज किया जाना है, लेकिन कोरोना के चलते अब यह फिल्म 19 नवंबर 2021 को रिलीज की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eNi2R2
Comments