वादा रहा सनम जैसे गीत लिखने वाले वरिष्ठ गीतकार अनवर सागर का निधन, 70 की उम्र में ली आखिरी सांस

अक्षय कुमार स्टारर खिलाड़ी में वादा रहा सनम जैसा गीत लिखने वाले वरिष्ठ गीतकार अनवर सागर का बुधवार को निधन हो गया। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें जब अस्पताल लाया गया, तब उनकी मृत्यु हो चुकी थी। उनकी उम्र 70 वर्ष के आसपास थी।

हार्ट अटैक के चलते गई अनवर की जान

गायक और इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी के बोर्ड मेंबर सैयद अहमद ने बताया कि अनवर सागर दिल लंबे अरसे से दिल से संबंंधित बीमारियों से जूझ रहे थे। उनकी मृत्यु हार्ट अटैक के चलते हुई। वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए हैं। उन्होंने बताया कि अनवर से मेरी दोस्ती थी। हम लोगों में मौजूदा समय में म्यूजिक इंडस्ट्री में जारी समस्याओं पर चर्चा होती थी। अनवर की मौत इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है।


80 और 90 के दशक में लिखे फिल्मी गीत

अनवर ने 80 और 90 के दशक में डेविड धवन की याराना, जैकी श्रॉफ की सपने साजन के, अक्षय कुमार की खिलाड़ी और मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी और अजय देवगन की विजयपथ के लिए गीत लिखे। उन्हें खिलाड़ी फिल्म के गीत वादा रहा सनम ने इंडस्ट्री में अलग पहचान दिलाई। यह गीत अक्षय और आयशा जुल्का पर फिल्माया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lyricist Anwar Sagar Passes Away at age 70


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XRBvck

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......