जीते जी 7 फिल्मों से निकाले गए थे सुशांत सिंह राजपूत, मौत के हफ्ते भर के अंदर हुई दो-दो फिल्मों की घोषणा
इंजीनियरिंग स्टूडेंट, बैकग्राउंड डांसर, टीवी एक्टर और फिर बॉलीवुड के चमकते सितारे रहे सुशांत सिंह राजपूत अब एक कहानी बन चुके हैं। कथित तौर पर 14 जून को अपनी जिंदगी खुद खत्म करने वाले सुशांत की इसी कहानी पर उनकी बायोपिक बनने वाली है। ऐसा एक नहीं दो-दो मेकर्स ने कहा है। दिलचस्प बात यह है कि डायरेक्टर निखिल आनंद की यह फिल्म 2022 में रिलीज होगी, जिसके लिए पैसा पब्लिक फंड से जुटाया जाएगा। निखिल के अलाव वहीं शमिक मौलिक भी सुशांत की मौत के बाद ही उन पर फिल्म बनाने की बात कह चुके हैं।
तीन भाषाओं में बनेगी फिल्म
सुशांत की यह फिल्म तीन भाषाओं हिन्दी, तमिल और तेलुगु में बनेगी। इसके अलावा इस अनाम फिल्म का ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज बनाया जाएगा। मिडडे की खबर के अनुसारनिखिल ने इस फिल्म को सुशांत के लिए श्रद्धांजलि बताया है। वे कहते हैं- मैं उन्हें सिनेमा जगत में अमर करना चाहता हूं। मैं उम्मीद करता हूं इससे सबक लेकर बॉलीवुड नेपोटिज्म पर प्रतिभा को तरजीह देगा।
आनंद कहते हैं जैसे ही महामारी के हालातों में कुछ सुधार आएग फिल्म भी अगले कुछ महीनों में शुरू कर दी जाएगी। इस बीच टीम स्टोरी और कास्ट पर काम करेगी। फिल्म पूरे देश में रिलीज होगी। हमारी कोशिश इसे दुनिया भर में रिलीज करने की होगी ताकि लोगों को सुशांत के जीवन से प्रेरणा मिले। फिल्म की तैयारी के लिए आनंद ने सुशांत के रिश्तेदारों, फैमिली और दोस्तों से मिलने का प्लान बना रखा है ताकि कहानी सच्ची हो।

बन रही एक और फिल्म
इसके पहले विजय शेखर गुप्ता और शमिक मौलिक ने भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन पर फिल्म बनाने की घोषणा की है। फिल्म का टाईटल होगा- सुसाइड या मर्डर- ए स्टार वॉज लॉस्ट। शमिक अपनी फिल्म में बताएंगे कि कैसे एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड वाले सुशांत ने अपना मुकाम इंडस्ट्री में बनाया। शमिक ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वे बॉलीवुड को इस फिल्म के जरिए एक्सपोज कर देंगे। वे फिल्म में सुशांत के साथ हुई हर उस घटना का जिक्र करेंगे, जिसने उन्हें अपनी जिंदगी खत्म करने पर मजबूर किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3108cYg
Comments