रिया चक्रवर्ती के बाद एक्स पब्लिसिस्ट रोहिणी अय्यर से पुलिस ने की 9 घंटे पूछताछ, एजाज खान की मांग सीबीआई जांच हो

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में कई लोगों से पूछताछ जारी है। इस बीच बांद्रा पुलिस ने सुशांत की एक्स पब्लिसिस्ट रोहिणी अय्यर को पूछताछ के लिए बुलाया। सोमवार 22 जून के दिन रोहिणी से भी रिया चक्रवर्ती की तरह करीब 9 घंटे तक पूछताछ की गई। सुशांत के केस में अब तक 15 लोगों के बयान रिकॉर्ड किए जा चुके हैं। जिसमें सुशांत के साथ रहने वाला हाउस स्टाफ, फ्लैटमेट, मैनेजर भी शामिल हैं।

सुशांत के डॉक्टर से भी हो सकती है पूछताछ

रिपोर्ट्स और बयानों के अनुसार सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे। साथ ही यह बात भी सामने आई थी कि पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में मनोचिकित्सक केरसी चावड़ा ने ये कहा है कि सुशांत अंकिता के साथ अपने ब्रेकअप की बात नहीं भूल पा रहे थे। हालांकि केरसी चावड़ा ने पुलिस को अभी तक कोई बयान रिकॉर्ड नहीं करवाया है। खबरें हैं कि मुंबई पुलिस जल्द ही केरसी चावड़ा को भी बुला सकती है।

##

एजाज खान ने की सीबीआई जांच की मांग

अक्सर विवादों में रहने वाले एक्टर एजाज खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे लोगों से अपील कर रहे हैं कि 26 जून को सुशांत सिंह की तेरहवीं है। इस दिन हर कोई एक कैंडल जलाकर सुशांत की मौत की सीबीआई जांच की मांग करते हुए वीडियो पोस्ट करे। ताकि सुशांत की मौत की असलियत सामने आ सके।हालांकिइसके पहले एक और वीडियो में उन्होंने नेपोटिज्म के मामले को हिन्दू-मुसलमान बनाने का आरोपा बीजेपी की आईटी सेल पर लगाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After Rhea Chakraborty police questioned Sushant Singh Rajput ex-publicist Rohini Iyer for 9 hours meanwhile ajaz Khan demands CBI inquiry


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Yq1A3R

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......