जब सुशांत के पांच साल के भांजे को पता चली मामा के मौत की खबर तो मां से बोले- वे आपके दिल में जिंदा हैं
सुशांत सिंह राजपूत नहीं रहे। जब यह खबर अमेरिका में रह रहे उनके पांच साल के भांजे निर्वाण को मिली तो उन्होंने दिल छूने वाली प्रतिक्रिया दी। उनका यह रिएक्शन भावुक करने वाला भी है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने बेटे की प्रतिक्रिता सोशल मीडिया पर साझा की है।
निर्वाण ने अपनी मां से कहा- वे आपके दिल में जिंदा हैं
सोमवार रात श्वेता ने फेसबुक पर लिखा, "जब मैंने निर्वाण को यह खबर दी कि मामू नहीं रहे तो उसने कहा, 'लेकिन वे आपके दिल में जिंदा हैं।' जब 5 साल का बच्चा इस तरह की बात कर सकता है...तो सोचिए कि हम सबको कितना मजबूत होना चाहिए। सभी स्ट्रॉन्ग रहें। खासकर सुशांत के फैन। प्लीज समझिए वे हमारे दिल में रहते हैं और हमेशा रहेंगे। प्लीज ऐसा कुछ न करें, जिससे उनकी आत्मा को तकलीफ हो। मजबूत रहें।"
रविवार को हुआ सुशांत का निधन
34 साल के सुशांत सिंह राजपूत का निधन रविवार को मुंबई में हुआ। उन्होंने अपने घर में पंखे से लटककर जान दे दी। वे लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। सुशांत चार बहनों के इकलौते भाई थे, जिनमें से एक बहन की पहले ही मौत हो गई थी।
भाई के अंतिम दर्शन नहीं कर पाईं श्वेता
सोमवार को मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर सुशांत का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर उनके पिता और दो बहनें वहीं मौजूद थे। लेकिन श्वेता अंतिम दर्शनों के लिए मुंबई नहीं पहुंच पाईं। अमेरिका से दिल्ली के लिए 16 जून की उनकी फ्लाइट थी। रविवार को सोशल मीडिया परश्वेता ने यह जानकारी दी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YFm731
Comments