पानी पर चलने की टेकनीक बताते दिखे विद्युत जामवाल, स्टंट्स चैलेंज देने लॉन्च किया यू-ट्यूब चैनल
विद्युत जामवाल ने 10 जून को अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च कर दिया। विद्युत ने चैनल पर पहला वीडियो वॉक ऑन वॉटर भी शेयर कर दिया है। विद्युतभारतीय मार्शल आर्ट फॉर्म कलारिपयट्टू में ट्रेंड हैं। जिसने उन्हें पानी पर चलने की अनूठी तकनीक को पूरा करने में मदद की। इसके पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ही कई चैलेंजेस देने का सिलसिला जारी रखा था। अब वे यही काम यू-ट्यूब के जरिए करेंगे।
एक दिन पहले ही हिंट दी
विद्युत ने एक दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर चैनल के बारे में बताया था। वीडियोमें वे अपने डॉगी डाली से कह रहे थे- डाली पानी पर चलना पसंद करोगे। तब डाली के बबल थॉट में लिखा था- अब और कोई डरावना स्टंट नहीं। इसके बाद विद्युत कहते हैं - पानी पर किसतरह चल पाओगे इसके लिए मेरा यू-ट्यूब चैनल जरूर देखना।
खुदा हाफिज है अगली फिल्म
2005 में बॉलीवुड में एंट्री करने वाले विद्युत जामवाल पहली बार फिल्म इंसान में नजर आए थे। इसके बाद से वे तेलुगु, तमिल और हिन्दी कीकरीब13 फिल्में कर चुके हैं। विद्युत की अगली फिल्म खुदा हाफिज है, जिसमें वे कबीर हाफिजका रोल निभाते नजर आएंगे। 2014 में विद्युत को पेटा के हॉटेस्ट वेजेटेरियन अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ykqtg3
Comments