शिल्पा शेट्टी बोलीं- इस साल ने हमें काफी कुछ सिखाया, जैव विविधता का सम्मान करेंगे तभी खुशहाल रह पाएंगे

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को शिल्पा शेट्टी ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों को पर्यावरण का महत्व समझाया और उसके प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाने की अपील की। उन्होंने लिखा कि जब हम जैव विविधता का जश्न मनाएंगे तभी हम खुशहाल और स्वस्थ जीवन जी सकेंगे। उन्होंने एक वीडियो क्लिप भी शेयर की, जिसमें वे पेड़ों के बीच स्लो मोशन में झूमती नजर आ रही हैं।

शिल्पा ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'इस वर्ष ने हमें अहसास कराया है कि मानव जाति ने उस पर्यावरण के साथ जिसमें हम रहते हैं, उसके साथ कितना बुरा व्यवहार किया है। दशकों के इसी दुरुपयोग और दुर्व्यवहार का परिणाम अब प्रजातियों के लुप्त होने, चक्रवातों, भूकम्पों और वैश्विक तापमान के बढ़ने के संकेतों आदि के रूप में नजर आ रहा है। इन सबके बीच एक जानलेवा वायरस के हमले ने हमें घर के अंदर बंद रहने के लिए मजबूर कर दिया और इस दौरान प्रकृति माता ने अपने घाव भरे।'

बताया खुशहाल जीवन का रास्ता

आगे उन्होंने लिखा, 'मेरा मानना है कि ये हमारे लिए इस बात को समझने का समय है कि उपहार के रूप में हमें जो कुछ मिला है, उसका सम्मान करना कितना महत्वपूर्ण है। पर्यावरण हमें विनाश करने के लिए नहीं मिला है। यही वो समय है जब हमें इस बात को समझना होगा कि जब हम 'जैव विविधता' का जश्न मनाएंगे, तभी हम खुशहाल और स्वस्थ जीवन जी सकेंगे।'

आसपास के जीवों का सम्मान करने को कहा

शिल्पा ने आगे कहा, 'इस #विश्व पर्यावरण दिवस पर चलो एक प्रतिज्ञा लेते हैं कि प्रकृति के सभी तत्वों के साथ सह-अस्तित्व बनाएंगे, आसपास के हर जीव का सम्मान करेंगे और हमारे पास जो कुछ भी है उसका सम्मान करेंगे, इससे पहले कि उसे हमसे वापस ले लिया जाए।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शिल्पा शेट्टी ने पर्यावरण दिवस के मौके पर लिखी अपनी पोस्ट में जैव विविधता का सम्मान करने की अपील की। (फोटो/वीडियो शिल्पा शेट्टी की इंस्टाग्राम वॉल से साभार)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XCZHAq

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......