श्रीगणेश के एक्टर जागेश मुकाती का निधन, सांस लेने में थी दिक्कत चार दिन अस्पताल में भर्ती रहे
2020बॉलीवुडकी कई हस्तियों के निधन का गवाह बनता जा रहा है। अभी तक इंडस्ट्री कई जाने-माने कलाकारों को खो चुकी है। अब एक और एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया।श्री गणेश, अमिता का अमित जैसे टीवी शो में काम कर चुके जागेश मुकाती का 10 जून की दोपहर निधन हो गया। जागेश पिछले 4 दिन से अस्पताल में भर्ती थे और मौतसे पहले उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
अस्थमा के मरीज थे जागेश
जागेश टीवी शो के अलावा परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'हंसी तो फंसी', आमिर खान की 'मन' और 'पीके' में भी नजर आए थे। जागेश ने ज्यादातर टीवी शो और थिएटरगुजराती में किए हैं, इसलिए वे गुजराती मनोरंजन जगत का बड़ा नाम थे। रिपोर्ट्स के अनुसारजागेश अस्थमा के मरीज थे, हालांकि उनकीमौत की वजह कोरोना संक्रमण है, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।
अंबिका रंजनकर ने शेयर की फोटो
जागेश के साथ पहले स्क्रीन शेयर कर चुकीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की एक्ट्रेस अंबिका रंजनकर को जब यह खबर मिली तो उन्होंने अपनी संवेदना इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए व्यक्त की। अंबिका ने लिखा- मददगार और गजब का सेंस ऑफ ह्यूमर रखते थे, बहुत जल्दी चले गए। आपकी आत्मा को सद्गति मिले। ओम शांति, दोस्त तुम बहुत याद आओगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Aeq6eZ
Comments