शो के कलाकारों की अटकी पेमेंट, दुखी सौम्या टंडन बोलीं- 'लोगों को अपना किराया देना है, माता-पिता का ख्याल रखना है'

लॉकडाउन के बाद से ही सभी टीवी शोज की शूटिंग बंद हो जाने से कई टेलीविजन कलाकार आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। इसी बीच खबर है कि पॉपुलर टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' की टीम को अब तक बची हुई पेमेंट नहीं मिली है। इस मामले में शो की लीड एक्ट्रेस सौम्या ने दुख जताया है।

हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में सौम्या ने कहा, 'मेरी पेमेंट काफी ज्यादा बची है जो अभी क्लियर होनी बाकी है। मैं प्रोडक्शन पर शक नहीं कर रही हूं, मुझे यकीन है कि वो जल्द ही इसे क्लियर करेंगे। कुछ एक्टर्स लंबे समय तक इसे झेल सकते हैं लेकिन कुछ नहीं। उन्हें किराया देना है, अपने परिजनोंका ध्यान रखना है। ये दुख की बात है कि पेमेंट रुकी है'।

आगे उन्होंने कहा, 'कई लोगों का कहना है कि चैनल को विज्ञापन नहीं मिल रहे हैं। उनके पास भी पैसे नहीं हैं मगर हमारी पेमेंट उस काम की है जो हम कर चुके हैं। हम 90 दिनों के क्रेडिट पीरियड पर काम करते हैं। मेरा मानना है कि हमारे काम की रेवेन्यू पहले ही मिल चुकी है इसलिए पेमेंट क्लियर कर देना चाहिए। मैं फिर भी इसे झेल सकती हूं मगर कई लोग नहीं रह पाएंगे'।

सैलेरी में होगी कटौती

लॉकडाउन के चलते कई चैनल्स को नुकसान झेलना पड़ा है जिसके बाद कई मेकर्स प्रोडक्शन के बजट में कटौती करने वाले है। इस बारे में सौम्या बताती हैं, 'मुझसे इस बारे में पूछा गया है। मैं अब भी अपनी पेमेंट पूरी तरह से क्लियर होने का इंतजार कर रही हूं और साथ ही प्रोडक्शन मुझे बताए की आगे क्या होना है। ये सब अगले 10 दिनों में साफ हो जाएगा'।

शूटिंग शुरू होने पर लग रहा है डर

महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में 16 पेज की गाइडलाइन के साथ शूटिंग शुरू करने की परमिशन दे दी है। कई कलाकार इससे खुश हैं वहीं कई अब भी सोच में हैं। इस बारे में बात करते हुए सौम्या ने दैनिक भास्कर से कहा, 'गाइडलाइन में मुझे दो पॉइंट्स नजर नहीं आ रहे हैं। पहला प्रोड्यूसर्स दी हुई गाइडलाइंस का पालन कर रहे हैं या नहीं, ये देखने वाला कौन हैं? दूसरी बात 33% टीम के साथ शूट करने की अनुमति हैं, लेकिन जो यूनिट शूट करेंगीवो कोविड मुक्त हैं या नहीं? इसकी पुष्टि करना बहुत जरूरी हैं। कैसे पता चलेगा की जिनके साथ हम काम कर रहे हैं उन्हें कोरोनावायरस नहीं हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The cast of the show stuck, unhappy Soumya Tandon said - 'People have to pay their rent, parents have to take care of them'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Myh0w6

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......