निसर्ग तूफान से फार्म हाउस का बिगड़ा हाल, सलमान खान ने अपने मेहमानों के साथ की सफाई

महाराष्ट्र में निसर्ग तूफान ने तबाही मचा रखी थी। मुंबई में भी इस तूफान के गुजरने के बाद नुकसान की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इसी तूफान के कारण सलमान खान के पनवेल स्थित फार्म हाउस में पेड़ पौधों को नुकसार हुआ। इसके बाद सलमान ने अपने गेस्ट और परिवार के लोगों के साथ मिलकर फार्म हाउस की सफाई की। जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्रामपर शेयर किया है।

सलमान ने कैप्शन में इसे स्वच्छ भारत का नाम दिया है। वहीं इसे विश्व पर्यावरण दिवस से भी जोड़ा है। वीडियो में उनके साथ यूलिया वंतूर भी सफाई करती दिख रही हैं। गौरतलब है कि ये सभी लोग 22 मार्च से चल रहे लॉकडाउन के पहले से ही सलमान के पनवेल वाले फार्म हाउस में थे। लेकिन बाद में ये मुंबई वापस नहीं आ पाए।

महाराष्ट्र राज्य मेंपिछले 24 घंटे में2933 नए केस मिले, जबकि 123 मरीजों की मौत हुई। देश के कुल 2 लाख 17 हजार 967 केसों में से 35% मरीज सिर्फ महाराष्ट्र में हैं। 1 जून से 4 जून के बीच एक्टिव कोविड-19 मरीजों में 11.29% का इजाफा हुआ है।

फार्महाउस में शूट कर चुके गाना

इससे पहले लॉकडाउन में मिले खाली समय का फायदाउठाते हुए सलमान ने जैकलिन के साथ एक गाना तेरे बिनारिलीज किया था। इस गाने को उन्होंने खुद गाया और डायरेक्ट किया था। गाने कीशूटिंग भी उनके फार्महाउस मेंचार दिन में केवल तीन लोगों की मदद से हुई थी। उन्होंने कहा था कि यह बेहद सस्ता निर्देशन रहा जिसमें मेक-अप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट की भी जरूरत नहीं पड़ी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Salman Khan cleaning up his farm house after nisarg storm


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dOcDc0

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......