लक्ष्मी बॉम्ब डायरेक्टर राघव लॉरेंस के अनाथालय के कोरोना संक्रमित बच्चे ठीक हुए, निर्देशक ने ट्वीट पर शेयर की फोटो

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब के निर्देशक राघव लॉरेंस ने गुरुवार को अच्छी खबर दी है। लॉरेंस ने कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण का शिकार हुए उनके अनाथालय के बच्चे अब पूरी तरह ठीक हैं। राघव ने ट्विटर पर यह जानकारी दी और बच्चों के साथ एक फोटो भी पोस्ट की है।

तमिलनाडु स्थित उनके अनाथालय के 18बच्चों और स्टाफ वर्कर में कोरोना संक्रमण पाया गया था। राघव ने इस बात की जानकारी भी ट्विटर पर ही शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि उनके अनाथालय में बच्चों और वर्कर्स को कई दिनों से बुखार है। इनका टेस्ट करवाने पर पता चला कि 18 बच्चे और 3 वर्कर कोरोना पॉजिटिव हैं। इनमें दो दिमागी रूप से अक्षम बच्चे भी शामिल थे।

बच्चों के लिए प्रार्थना की अपील की थी

राघव ने यह भी कहा था कि इस खबर से वे बेहद परेशान हैं। लेकिन, इस बात की राहत है कि इलाज मुहैया करवाए जाने के बाद बच्चों और वर्करों में तेजी से इम्प्रूवमेंट दिखाई दे रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि जल्द ही ये बच्चे ठीक हो जाएंगे। उन्होंने सभी से बच्चों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने की भी अपील की थी। अब उन्होंने ट्वीट पर यह जानकारी दी है कि उनके अनाथालय के सभी बच्चे कोरोना संक्रमण से पूरी तरह उबर चुके हैं।

मई के आखिरी हफ्ते में सामने आई थी खबर

राघव लॉरेंस ने ही खुद इस बात की जानकारी एक ट्वीट के जरिए शेयर की थी। राघव ने लिखा था-आप सब जानते हैं कि मैं अनाथ बच्चों के लिए एक ट्रस्ट चलाता हूं। एक हफ्ते पहले कुछ बच्चों में शुरूआत में बुखार के लक्षण देखे गए थे और जब 18 बच्चों सहित 3 स्टाफ मेंबर्स की जांच की गई तो सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। जिनमें से 2 स्टाफ मेंबर्स विकलांग हैं। उन्‍होंने आगे लिखा-यह सुनकर मैं बहुत परेशान हो गया था, लेकिन डॉक्टर्स ने मुझे बताया कि दवा देने के बाद बच्‍चों की सेहत में सुधार देखा जा रहा है और वेअब ठीक हैं। उनका बुखार उतर गया है और उनका बॉडी टैम्प्रेचर भी सामान्य हो गया है। डॉक्टर्स द्वारा ये भी जानकारी मिली है कि एक बार रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी कोडिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona infected children of Raghav Lawrence orphanage recovered


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eSA6JA

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......