लंका पार करने वाले सीन को असल दिखाने के लिए बीच से मंगवाई गई थी रेत, शो में लक्ष्मण बने सुनील लहरी ने साझा किया किस्सा

लॉकडाउन के बाद से ही रामानंद सागर के पॉपुलर टेलीविजन शो रामायण का पुनः प्रसारण हो रहा है। इसी बीच शो में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके सुनील लहरी भी शो के फैंस से रामायण की मेकिंग से जुड़े अनसुने किस्से साझा कर रहे हैं। सुनील ने अपने 35वें वीडियो के जरिए हाल ही में दिखाए गए एपिसोड से जुड़ी दिलचस्प बात शेयर की है।

शो के लक्ष्मण सुनील ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए राम जी के लंका पार करने वाले सीन पर बात की है। उन्होंने बताया कि ये सीन असल बीच में नहीं बल्कि स्टूडियो में शूट किया गया था। स्टूडियो के ठीक सामने बीच होने के बावजूद मेकर्स ने इसे स्टूडियो में ही क्रोमा की मदद से किया। इसेअसल दिखाने के लिए बीच से रेत भी मंगवाई गई थी जिसे सेट पर बिछाया गया था।

दूरदर्शन के बाद 'रामायण' को स्टार प्लस पर दिखाया जा रहा है। फिलहाल शो के मौजूदा स्लॉट में दिखाया जा रहा है कि राम जी वानर सेना के साथ लंका पार कर रहे हैं। इस शो से स्टार प्लस की टीआरपी में काफी उछाल आया है।

लक्ष्मण नहीं शत्रुघ्न का किरदार निभाने वाले थे सुनील

कपिल शर्मा शो में बतौर गेस्ट पहुंचे सुनील लहरी ने अपने ऑडीशन का किस्सा शेयर करते हुए कहा, 'एक दिन प्रेम सागर ने मुझे ऑडिशन देने के लिए बुलाया और मेरा सेलेक्शन शत्रुघ्न के किरदार के लिए हो गया। वहीं लक्ष्मण के रोल के लिए उन दिनों मेरे अच्छे दोस्त रहे शशि पुरी जी का सिलेक्शन हुआ था। लेकिन किसी वजह से उन्होंने इस रोल को करने से इनकार कर दिया। इसके बाद प्रेम सागर जी ने मुझे लक्ष्मण का रोल करने के लिए कहा। मैंने शशि पुरी से इस बारे में पूछा तो उन्होंने मुझसे कहा कि ये रोल मैं नहीं कर रहा, इसलिए कोई और करे उससे अच्छा तू कर ले। इसके बाद मुझे ये रोल मिला।' सुनील लगातार सोशल मीडिया पर शो से जुड़े किस्से अनसुने किस्से सुना रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
for a scene of ramayana show The sand was ordered from the real beach, Sunil Lahiri shared behind the scene story


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hd5gwS

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......