अभय देओल के बाद अब शिल्पा शिंदे ने नेपोटिज्म और भेदभाव पर उठाई आवाज, कहा- 'मैं ये सब झेल चुकी हूं'
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। जहां कई लोगों पर नेपोटिज्म तो कुछ पर कैंप चलाने के आरोप हैं। इस बारे में बात करते हुए बिग बॉस 11 की विनर रह चुकीं शिल्पा शिंदे ने भी अपनी आपबीती शेयर की है।
हाल ही में आई आज तक की रिपोर्ट के अनुसार शिल्पा ने बताया कि सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि हर फील्ड में नेपोटिज्म है। उनका मानना है कि एक्टर का बेटा एक्टर और डॉक्टर का बेटा तो डॉक्टर ही बनेगा। शिल्पा के लिए नेपोटिज्म का मुद्दा बेबुनियाद है मगर इंडस्ट्री में भेदभाव होने की बात से वो पूरी तरह ताल्लुक रखती है।
इंडस्ट्री में हो रहे भेदभाव पर शिल्पा ने कहा, मैं खुद इसका एक बेहतरीन उदाहरण हूं। लोग आपस में कहते थे कि मेरे साथ काम मत करो। प्रोडक्शन हाउसेज और चैनल्स ने मुझे 2 सालों तक बैन किया था। मुझे लगातार नोटिस आते थे कि मेरे वजह से प्रोड्यूसर्स का नुकसान हो रहा है जिसकी भरपाई मुझे करनी होगी। भाबीजी घर पर हैं शो के दौरान जो भी हुआ उससे मैं बहुत परेशान थी।
कोई मेरी परेशानी नहीं समझ पायाः शिल्पा
रिपोर्ट में शिल्पा शिंदे ने कहा, मैंने इस दौरान सिरदर्द की 3 से 4 गोलियां खाई थीं जिसके कारण में 9 घंटे सोती रही। मैं अपने घर में छिपकर बैठ जाती थी। शो के प्रोड्यूसर्स ने बहुत तमाशे किए थे। मैं बहुत परेशान थी मगर कोई इसे नहीं समझ पाया।
शिल्पा शेट्टी ने पॉपुलर कॉमेडी ड्रामा शो से खूब फेम हासिल किया था। मगर उन्हें इस शो से ये बोलकर निकाला गया कि वो सेट पर काफी ड्रामा करती थीं और लगातार फीस बढ़ाने की मांग कर रही थीं। वहीं दूसरी तरफ शिल्पा ने भी शो के प्रोड्यूसर्स पर कई संगीन आरोप लगाए थे। एक लंबे विवाद के बाद शिल्पा को सिने आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा दो सालों तक बैन कर दिया गया। इसके बाद एक्ट्रेस बिग बॉस 11 की विजेता भी रहीं। इसके बाद से अब तक शिल्पा किसी भी शो का हिस्सा नहीं बनीं।
अभय देओल ने भी शेयर की आपबीती
अभय ने शुक्रवार को अपनी इसी फिल्म का एक फोटो शेयर करते हुए बताया है कि कई अवॉर्ड फंक्शन में उनके और फरहान अख्तर के साथ भेदभाव किया गया। समान रोल निभाने के बावजूद लीड एक्टर के रोल के लिए केवल रितिक को ही नॉमिनेट किया गया।
इस मामले पर उन्होंने लिखा,'इंडस्ट्री में ऐसे कई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तरीके हैं, जिसके जरिए लोग आपके खिलाफ लॉबी करते हैं। इस मामले में ये काम पूरी बेशर्मी के साथ खुल्लमखुल्ला हुआ था। मैंने बेशक अवॉर्ड का बहिष्कार किया था, लेकिन फरहान को इससे कोई दिक्कत नहीं थी।'
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2V22gKF
Comments