ब्रिटेन के प्रतिष्ठित रिचर्ड डॉकिंस अवॉर्ड से सम्मानित हुए जावेद अख्तर, यह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने

मशहूर शायरऔर गीतकार जावेद अख्तर को प्रतिष्ठित रिचर्ड डॉकिन्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।जावेदयह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बन गएहैं। यह पुरस्कार विश्व प्रसिद्ध अंग्रेजी विकासवादी जीवविज्ञानी रिचर्ड डॉकिंस के नाम पर दिया जाता है।

यह पुरस्कार विज्ञान, शोध, शिक्षा या मनोरंजन के क्षेत्र के ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्ति को दिया जाता है, जो सार्वजनिक रूप से तर्कसंगत होकर धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए प्रयास करता है।

अवार्ड के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बादअख्तर की पत्नी और अभिनेत्री शबाना आज़मी ने कहा कि आज के समय में जब धर्मनिरपेक्षता खतरे में हैं तो इस पुरस्कार की प्रासंगिकता बढ़ जाती है।

आजमी ने एजेंसी को बताया, “मैं बहुत खुश हूं। मैं जानती हूं कि रिचर्ड डॉकिंस जावेद के लिए एक प्रेरणस्त्रोत नायक की तरह रहे हैं। यह पुरस्कार अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि आज के समय में जब सभी धर्मों के धार्मिक कट्टरपंथियों द्वारा धर्मनिरपेक्षता पर हमला किया जा रहा है तो यह पुरस्कार धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए जावेद के प्रयासों को प्रमाणित कर रहा है।”

नंदिता दास, अनिल कपूर और दिया मिर्जा ने ट्वीट कर जावेद अख्तर को इस पुरस्कार के लिए बधाई दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Javed Akhtar has become the first Indian to win Richard Dawkins Award 2020 for critical thinking, advancing human progress and humanist values


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zahxRF

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......